हरियाणा में जारी हुई पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें, यहां देखें प्रमुख शहरों में भाव

चंडीगढ़ | सरकारी तेल कंपनियों ने आज हरियाणा में पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आज जारी नई कीमतों के अनुसार भाव में कोई खास उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिला है. ऐसे में मंहगाई के लिहाज से आमजन के लिए राहत भरी खबर है. चंडीगढ़ में शनिवार को पेट्रोल का रेट 96.02 रुपये लीटर है तो डीजल का रेट 84.26 रुपये लीटर है.

PETROL

हरियाणा के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल का भाव

गुरुग्राम में शनिवार यानि आज का पेट्रोल का रेट 97.25 रुपये लीटर है. वहीं, डीजल का रेट 90.08 रुपए प्रति लीटर है. रोहतक में पेट्रोल का रेट 97.24 रुपए प्रति लीटर है, डीजल का रेट 90.08 रुपये लीटर है. हिसार की अगर बात करें तो यहां पेट्रोल का रेट 97.52 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का रेट 90.65 रुपये लीटर है.

पंचकूला में आज पेट्रोल का रेट 97.82 प्रति लीटर है. डीजल का रेट 90.65 रुपये लीटर है. इसी तरह कुरूक्षेत्र में पेट्रोल का रेट 97.11 लीटर है और डीजल का रेट 90.08 है. वहीं अंबाला में पेट्रोल का रेट 97.48 रुपये और डीजल का रेट 90.31 है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के किसानों की बढ़ी चिंता, मानसून कमजोर; कई जिलों में सूखे जैसे हालात

आप घर बैठे ऐसे जानें पेट्रोल- डीजल का रेट

आप एचपीसीएल (HPCL) के कस्टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. अगर आप बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक हैं तो पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें. इंडियन ऑयल (IOC) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज सकते हैं. इस तरह आपको अपने मोबाइल पर घर बैठे पेट्रोल- डीजल के ताजा भाव के बारे में जानकारी मिल सकती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.