हरियाणा में पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें जारी, टंकी फुल करवाने से पहले जान लें नया रेट

चंडीगढ़ | सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार यानि आज 3 जनवरी को हरियाणा में पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आज जारी नई कीमतों के अनुसार, हरियाणा में ईधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है,जो आमजन के लिए राहत भरी खबर है. हरियाणा में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.22 रुपए तो वहीं डीजल 90.12 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

Petrol Diesel Price 2

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल 97.19 रुपए में मिल रहा है जबकि डीजल 90.05 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.21 रुपए बना हुआ है जबकि डीजल 90.09 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

हरियाणा के सिरसा जिले में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सबसे अधिक बनी हुई है. यहां एक लीटर पेट्रोल का भाव 98.53 रुपए बना हुआ है जबकि डीजल 91.58 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. राजधानी चंडीगढ़ में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 96.20 रुपए तो वही डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.