Summer Vacation: हरियाणा में इस बार 32 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग कल जारी करेगा लैटर

चंडीगढ़ | हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियों की तैयारी शुरू कर दी है. इस बार राज्य में 32 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे. 1 जून से 2 जुलाई तक स्कूलों में अवकाश रहेगा. 3 जुलाई को स्कूल खोले जाएंगे. संभावना है कि शिक्षा विभाग गुरुवार को ग्रीष्मावकाश को लेकर इसकी अधिसूचना जारी कर दे. हरियाणा के स्कूलों में समर वेकेशन अक्सर 30 दिन का रहा है.

School Holiday

गर्मी की छुट्टी 1 जून से 30 जून तक होती थी. इसलिए लोग कयास लगा रहे थे कि इस साल भी हरियाणा में स्कूल 1 जून से 30 जून तक 30 दिनों के लिए बंद रहेंगे. हालांकि, अभी तक हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सरकारी और निजी स्कूलों के लिए ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित नहीं की है.

जून में पारा होगा 45 पार

हरियाणा में अभी तक गर्मी ने अपना पूरा असर नहीं दिखाया है लेकिन 1 जून के बाद गर्मी अपने प्रचंड रूप में नजर आएगी. चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार हरियाणा में 92% कम बारिश होने का अनुमान है. ऐसे में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी. कुछ शहरों में दिन का अधिकतम तापमान भी 45 डिग्री के पार जाने की संभावना है. ऐसे में स्कूलों को बंद रखना बेहद जरूरी है.

पंजाब में स्कूल बंद

पंजाब सरकार द्वारा 2023 के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है. राज्य के सरकारी स्कूलों में 1 जून से 2 जुलाई तक ग्रीष्मावकाश रहेगा. लू और हीट स्ट्रोक के प्रकोप को देखते हुए ग्रीष्म अवकाश की घोषणा की गई है. पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी, निजी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों को गर्मी की छुट्टियों के लिए पत्र भी जारी किया है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.