मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता योजना होगी ऑनलाइन, जरूरतमंदों को होगा फायदा

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता योजना को एक नए अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से जल्द ही ऑनलाइन किया जाएगा. आर्थिक सहायता योजना के ऑनलाइन स्वरूप से जुड़ने के लिए जरूरतमंद व्यक्ति जरूरी दस्तावेजों के साथ नजदीकी सीएससी या अंत्योदय सरल केंद्रों में जाकर आवेदन कर सकेंगे.

haryana cm press conference

जरूरतमंदों को जल्द से जल्द मिले मदद: सीएम खट्टर

इसी के साथ ही सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता योजना को ऑनलाइन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए. उन्होंने कहा कि अंत्योदय सरल पोर्टल की सहायता से विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को जल्द मिल सकेगा. उन्होंने आगे कहा कि इस योजना के ऑफलाइन होने के कारण इसका लाभ में अधिक समय लग रहा है इसीलिए सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद व्यक्तियों तक इस योजना का लाभ जल्द से जल्द पहुंचाना है इसीलिए अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से इस योजना को ऑनलाइन स्वरूप प्रदान किया जाएगा.

आवेदन की क्या है पूरी प्रक्रिया

योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद फर्म संबंधित प्रतिनिधित्व व जिला उपयुक्त के पास जाएगा. इसके बाद यह आवेदन ऑनलाइन माध्यम से तहसीलदार और सिविल सर्जन द्वारा वेरीफाई होने के बाद अंतिम स्वरूप प्रदान करने के लिए कमेटी के पास भेजा जाएगा. और जब सभी औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तब आवेदनकर्ता को राशि जारी की जाएगी. सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सरकार जरूरतमंद व्यक्तियों तक जल्द से जल्द मदद पहुंचाने के लिए यह सुविधा शुरू कर रही है. इस मौके पर सीएम खट्टर के साथ प्रधान सचिव वी उमेश शंकर भी मौजूद थे.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.