हरियाणा ग्रुप सी के CET में 10 उम्मीदवार रहें टॉपर, HSSC ने कैटेगरी वाइज डाटा किया जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार के ग्रुप सी के लिए घोषित CET परिणाम में 88.36 फीसदी मार्कस लेकर 7 उम्मीदवार टॉप पर रहे. यह सातों उम्मीदवार जनरल कैटेगरी के है. वैसे तो टॉप 10 उम्मीदवारों के नॉर्मलाइजेशन होने के बाद अंक बराबर है लेकिन इनमें से तीन उम्मीदवारों को सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंक नहीं मिले हैं.

HSSC NEW CHAIRMAN

HSSC के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने स्वयं इन सभी 10 टॉपर उम्मीदवारों को फोन करके बधाई दी. अध्यक्ष ने दैनिक सवेरा अख़बार को जानकारी दी कि सभी उम्मीदवारों की रैंक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. आयोग के द्वारा बिना सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंकों के सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर पास उम्मीदवारों का डाटा जारी किया गया है.

सभी पास उम्मीदवारों का दिया गया डाटा

जनरल कैटेगरी में 70 से 83.56 अंक 2203 उम्मीदवारों ने हासिल किए हैं. इसी प्रकार प्रत्येक कैटेगरी में पास होने वाले उम्मीदवारों का डाटा दिया गया है जो आप यहां देख सकते हैं. अध्यक्ष ने बताया कि सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंक वेरीफाई होने के बाद लिखित परीक्षा के अंकों में जोड़े जाएंगे. ग्रुप सी के पदों को विज्ञापित होने में अभी 2 हफ्ते का वक्त लग सकता है.

गलती ठीक करने के लिए खुलेगा पोर्टल

अध्यक्ष से जब गलती ठीक करने के लिए खोले जाने वाले पोर्टल के बारे में पूछा गया तो अध्यक्ष ने बताया कि अभी इसके लिए एप्लीकेशन तैयार की जा रही है. ट्रायल किया गया है लेकिन अभी उसमें कुछ सुधार की जरूरत है. आने वाले दो-तीन दिनों में यह पोर्टल खोल दिया जाएगा. साथ ही, उन्होंने ने बताया कि जितने भी उम्मीदवारों ने सीइटी पास किया है, वह इस पोर्टल पर जाकर अपनी गलतियां ठीक कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

कोई भी उम्मीदवार किसी भी प्रकार की गलती जैसे उसे सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंक गलत मिले हैं या उसके घर पर सरकारी नौकरी है या कोई सर्टिफिकेट अपडेट करना है इत्यादि सभी कुछ कर पाएंगे.

कैटेगरी अनुसार कुल पास उम्मीदवारों की संख्या

कैटेगरी अंक संख्या
जनरल 38 से 83.56: 72389
ईडब्लूएस 38 से 83.56 49967
एससी 38 से 81.39 84682
बीसीए 38 से 83.56 80414
ओबीसी 38 से 82.42 65057
जनरल (अन्य राज्य) 47.5 से 79.7 5053
कुल 357562

HSSC स्वयं करेगी जाँच

अध्यक्ष ने बताया कि यह सब होने के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग इसकी जांच करेगा. जांच के बाद सीईटी स्कोर में बदलाव हो सकता है. अध्यक्ष ने बताया कि जो उम्मीदवार सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंकों के पात्र नहीं है उनके अंक कट जाएंगे और जो पात्र हैं उन्हें अंक दे दिए जाएंगे. यदि किसी को अनुभव के अंक नहीं मिले हैं तो उन्हें भी अनुभव के अंक दिए जाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.