खुशखबरी: हरियाणा में अब इन्हें मिलेगी 2 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली, जानिए पूरी खबर

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकार ने गौशालाओं में सस्ती बिजली देने की घोषणा की है. इस संबंध में हरियाणा विधुत विनियामक आयोग ने सस्ती बिजली देने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दी है. इसके बाद अब प्रदेश में गौशालाओं को 2 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली मिल सकेगी.

Bijli Karmi

हरियाणा सरकार की गौशालाओं को सस्ती बिजली दिए जाने के प्रस्ताव को HERC ने मंजूरी दी है. जिससे प्रदेश में करीब 1000 रजिस्टर्ड गौशालाओं को अब सस्ती दरों पर बिजली मिल सकेगी.

एचईआरसी अध्यक्ष आर के नंदा, सदस्य परविन्द्र चौहान व सदस्य नरेश सरदाना ने 2 मार्च को ही इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी थी, वहीं अब बिजली वितरण निगमों ने तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब प्राइवेट बसों में भी मान्य होंगे फ्री पास, रोडवेज बसों की तरह ही देना होगा मुफ्त यात्रा का लाभ
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.