हिसार में एक मां ने अपनी बेटी को मारकर चूमा फांसी का फंदा, पेट से चिपका मिला सुसाइड नोट

हिसार | हरियाणा के हिसार ज़िले से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां ने पहले अपनी 3 साल की बेटी का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया और फिर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जो उसने अपने पेट से चिपका रखा था. फिलहाल महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है जबकि बच्ची को दफनया गया है.

Suicide

मृतकों की पहचान गांव कुलेरी निवासी कविता और बेटी जिया के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में मृतका के चाचा दलीप के बयान पर पति विजेंद्र, ससुर मेहताब, देवर रविंद्र, ननद सुमेसता, ननद की लड़की के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है. मृतका कविता का पति विजेन्द्र अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में नौकरी करता है.

पेट पर चिपका मिला सुसाइड नोट

कविता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने से पेट पर प्लास्टर से सुसाइड नोट चिपका लिया था. उसे डर था कि कहीं ये सुसाइड नोट पति और उसके घरवालों के हाथ न लग जाए. इस नोट में उसने लिखा था कि उसका देवर व ननद उसे बहुत तंग करती है और इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी. उसकी मौत के लिए देवर, ननद व ननद की लड़की जिम्मेदार है. पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

बेटी से था बेइंतहा प्यार

मृतक कविता अपनी बेटी जिया से बेइंतहा प्यार करती थी और शायद यही वजह रही कि उसने खुद को मौत के हवाले करने से पहले अपनी बेटी को मार डाला. उसे इस बात की फ़िक्र थी कि उसकी मौत के बाद उसकी बेटी की देखभाल कौन करेगा. परिजनों ने बताया है कि कविता अपनी बेटी जिया को कभी भी अपने से अलग नहीं होने देती थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.