CBSE Results 2022: कब आएगा सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट, चेक करें लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली, CBSE Results 2022 | केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि इस साल 35 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए थे, जो परीक्षा रिजल्ट जारी करने को लेकर उत्सुक नजर आ रहे हैं. उनका यह इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है. सीबीएसई बोर्ड की ओर से मिली जानकारी अनुसार 15 जुलाई तक रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद है. हालांकि इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है. परीक्षा परिणाम घोषित होने पर स्टूडेंट्स उसे बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट Cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

CBSE

बता दें कि 26 अप्रैल से 24 मई तक दसवीं कक्षा की परीक्षा हुई थी जबकि 26 अप्रैल से 15 जून तक बारहवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन किया गया था. इन परीक्षाओं में 35 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था जिन्हें अब परीक्षा परिणाम घोषित होने का बेसब्री से इंतजार है. बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया है कि रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया पर तेजी से काम हो रहा है और बहुत जल्द रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

इस प्रकार चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर जाएं.
  • इसके बाद वह कक्षा 10, 12 परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
  • अब स्टूडेंट अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद कक्षा 10, 12 का रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • अब स्टूडेंट 10वीं, 12वीं का स्कोर कार्ड डाउनलोड करें.
  • अंत में स्टूडेंट्स आगे की जरूरत के लिए रिजल्ट का एक प्रिंट आउट निकाल लें.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.