हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए सरकार ने पेश कर दी जबरदस्त योजना, मिलेगा यह बड़ा लाभ

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) द्वारा बजट की घोषणा के बाद से सरकार विभिन्न योजनाओं को लागू करने में जुटी है. इसी क्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने घोषणा की कि प्रदेश के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब घरों के बच्चों के लिए निजी कोचिंग सेंटर की तर्ज पर कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे. इसके लिए स्कूलों में अच्छे शिक्षकों को हायर किया जाएगा.

SCHOOL

बढ़ाई जाएगी मॉडल संस्कृति स्कूलों की संख्या

मीडिया से बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 29 मॉडल संस्कृति स्कूल हैं. इनकी संख्या को भविष्य में बढ़ाया जाएगा. बजट में हुई घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए काम शुरू कर दिया गया है. इसके अंतर्गत खाली पदों को भरना, कर्मचारियों को पदोन्नति देना, नए स्कूलों और यूनिवर्सिटी का निर्माण करना शामिल है.

सरकार बच्चों और माता- पिता को अधिक से अधिक लाभ देने की व्यवस्था पर काम कर रही है. उन्होंने जानकारी दी कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को उच्च विभाग में भी लागू कर दिया गया है. अब एलिमेंट्री हायर सेकेंडरी में भी इसे जल्दी ही लागू किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

सरकार ने निर्धारित किए 301 गोल

विभिन्न लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 200 पर काम हो चुका है. बाकी लक्ष्यों पर भी जल्द ही काम शुरू किया जाएगा. सरकार ने 2025 के आखिरी तक नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के राजकीय स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे गरीब तबकों के बच्चों के लिए स्कूलों में ही प्राइवेट कोचिंग सेंटर की तर्ज पर अच्छे शिक्षकों को हायर कर कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे. उन्होंने यह भी बताया कि नई पहल और सुपर- 100 से बच्चों को रोजगार मिल रहा है, जिससे अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts