उर्वशी को देखकर लोगों ने लगाए ऋषभ पंत के नारे: स्पीच देते- देते रुक गई एक्ट्रेस, वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

मनोरंजन डेस्क | बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आए दिन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर उर्वशी का एक प्रमोशनल इवेंट शेयर किया  जा रहा है. इस वीडियो मे लोग उर्वशी को देखकर ऋषभ पंत के नारे लगा रहे हैं. वहीं, इस वीडियो के कैप्शन में उर्वशी ने लिखा कि यही वह प्यार है, जो मुझे आगे लेकर जा रहा है. इस वीडियो में उर्वशी जैसे ही स्टेज पर आती है,  वहां पर मौजूद लोग ऋषभ पंत का नाम लेकर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर देते हैं.

URVARSHI

एक बार फिर सुर्खियों में उर्वशी रौतेला 

लोगों के ऐसे चिल्लाने की वजह से उर्वशी अपनी बात कहते हुए बार-बार रुक जाती है. इसके साथ ही वह अपनी स्पीच में मेगास्टार चिरंजीवी की भी काफी तारीफ करती है. उर्वशी के इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि मुझे क्यों ऋषभ ऋषभ सुनने में आ रहा है. दूसरे ने लिखा बैकग्राउंड में ऋषभ पंत ऋषभ पंत सुनाई दे रहा है, क्या यह सही है. वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग उर्वशी के लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं, उनका कहना है कि वह रेड साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही है.

यह था पूरा मामला 

उर्वशी ने कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू दिया था. जिसमें उन्होंने बताया था कि दिल्ली के सूट पर वह किसी आर RP के शख्स का पूरी रात इंतजार करती रही. इसके जवाब में ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा था, यह देखना काफी फनी है कि लोग पॉपुलर होने और हेडलाइंस में आने के लिए कितना झूठ बोल सकते हैं. कितने दुख की बात है कि कुछ लोग फेम और नेम के इतने भूखे हैं. भगवान उनकी रक्षा करें, मेरा पीछा छोड़ो बहन, झूठ की भी लिमिट होती है.

उर्वशी और ऋषभ ने साल 2018 में एक दूसरे को डेट किया था. ऋषभ पंत ने उर्वशी को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया, जिसके बाद सब खत्म हो गया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.