ऋषभ पंत से हॉस्पिटल मिलने पहुंची उर्वशी रौतेला, तेजी से वायरल हो रही तस्वीरें

मनोरंजन डेस्क | 30 दिसंबर 2022 को भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ था. तब से लेकर आज तक उनका लगातार इलाज चल रहा है. पहले वे देहरादून के अस्पताल में भर्ती थे. 4 जनवरी को उन्हें देहरादून से एयरलिफ्ट करके मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. इस दौरान एक्ट्रेस उर्वशी ने एक बार फिर ऋषभ पंत को लेकर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. बता दें कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में उस हॉस्पिटल की फोटो पोस्ट की, जिस हॉस्पिटल में ऋषभ पंत एडमिट है.

URVARSHI

यूजर्स कर रहे हैं उर्वशी को ट्रोल

एक्ट्रेस की इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर काफी तेजी से यह खबर फैल रही है कि वह ऋषभ पंत से मिलने हॉस्पिटल गई थी. तभी से लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. यूजर्स को पक्का यकीन है कि उर्वशी ने हॉस्पिटल में जाकर ऋषभ पंत से मुलाकात की है. कभी ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि एक्ट्रेस उर्वशी और ऋषभ पंत रिलेशनशिप में है परंतु बाद में दोनों ने ही इन खबरों से इनकार कर दिया. ऋषभ के सीरियस एक्सीडेंट पर भी लगातार उर्वशी के रवैए को देखकर यूजर्स काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं.

फैन्स ने कहा जल्द ठीक हो जाएगा आपका दामाद

यूजर्स का मानना है कि उर्वशी क्रिकेट के नाम पर फ्रेम कमाना चाहती है. एक यूजर ने तो यहां तक लिखा कि फेम पाने के लिए यह कितनी घटिया ट्रिक है. ऋषभ पंत अभी एक बड़े हादसे से गुजरे हैं. अभी तक वह पूरी तरह ठीक भी नहीं हो पाए है, यह कोई मजाक नहीं है. यह तो मेंटल टार्चर हो गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि भारत में पुरुषों के पास महिलाओं के लिए एक्शन लेने के लिए कोई सहारा नहीं है. उर्वशी की मां ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए ऋषभ पंत के जल्दी ठीक होने की दुआ मांगी. मीरा के इस पोस्ट के बाद यूजर उन्हें तसल्ली दे रहे हैं कि उनके दामाद जल्द ही ठीक हो जाएंगे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.