फरीदाबाद के इन इलाकों में 24 घंटे बाधित रहेगी जलापूर्ति, पहले ही स्टोर कर लें पानी

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में पानी को लेकर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है. बता दें कि दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे किनारे 900 MM मोटाई वाली रेनीवेल जलापूर्ति पाइप लाइन नंबर- 3 पर फरीदाबाद मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (FMDA) की ओर से काम किया जाएगा.

Water

24 घंटे बाधित रहेगी जलापूर्ति

FMDA की प्रवक्ता नेहा शर्मा ने बताया कि उपरोक्त कार्य के चलते यह लाइन 11 नवंबर सुबह 9 बजे से 12 नवंबर सुबह 9 बजे तक यानि 24 घंटे बंद रहेगी. यानि इस दौरान इस लाइन से जलापूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने बताया कि लाइन नंबर- 3 और 4 का इंटर- कनेक्शन बनाने के लिए 24 घंटे पेयजल सप्लाई बंद करना जरूरी है. यहां रेनीवेल की लाइन डाली जा चुकी है. सिर्फ कनेक्शन करना बाकी है.

यहां नहीं होगी पेयजल सप्लाई

प्रवक्ता नेहा शर्मा ने बताया कि 24 घंटे के दौरान जिन इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी, उनमें सेक्टर- 9, सेक्टर- 10, सेक्टर- 11, NIT क्षेत्र जैसे डबुआ कालोनी, जनता कालोनी, सारन तालाब रोड, अग्रवाल बूस्टर, एयरफोर्स स्टेशन, परशुराम बूस्टर और पर्वतीय कालोनी शामिल हैं. इस दौरान इन इलाकों के लोगों से आग्रह किया जाता है कि वे पहले ही अपनी जरूरत के हिसाब से पानी स्टोर कर लें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.