नई दिल्ली | प्रॉपर्टी इंश्योरेंस एक ऐसा इंश्योरेंस प्लान है जो आपके घर, दुकान या ऑफिस को प्राकृतिक आपदाओं, आग, आकस्मिक क्षति या चोरी जैसी स्थिति में आर्थिक सुरक्षा देता है। 2024 में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने कई राज्यों के हजारों मकान खराब किए। चोरी के मामलों में भी 2024 में वृद्धि हुई। बेंगलुरु में घरेलू नौकरों द्वारा चोरी के मामले 20% बढ़े वहीं, दिल्ली में 23% चोरी के मामले बढ़े जिसकी रकम करोड़ों रुपए में थी।
ये सभी आंकड़े दिखाते हैं ऐसी आकस्मिक घटनाओं में आर्थिक सुरक्षा के लिए प्रॉपर्टी इंश्योरेंस होना कितना जरूरी है। अच्छी बात यह है कि प्रॉपर्टी इंश्योरेंस को लेकर जागरूकता भी बढ़ रही है। जिसके कारण कई लोग प्रॉपर्टी इंश्योरेंस ले रहे हैं।
2024 में भारत का होम इंश्योरेंस मार्केट लगभग 9.57 बिलियन डॉलर का था और अगले 9 वर्षों में यह 18.07 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, लेकिन प्रॉपर्टी इंश्योरेंस खासकर होम इंश्योरेंस के लाभ सिर्फ प्राकृतिक आपदाओं, आग, या चोरी से आपके घर को बचाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसके और भी कई लाभ हैं जिनके बारे में ज़्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होती।
प्रॉपर्टी इंश्योरेंस के अतिरिक्त लाभ
प्रॉपर्टी इंश्योरेंस में तीसरे पक्ष की देनदारी, अस्थायी रहने का खर्चा, किराया नुकसान की भरपाई और कानूनी मदद जैसे कई अतिरिक्त लाभ हैं।
तीसरे पक्ष की देनदारी
मान लीजिए, आपके घर में कोई व्यक्ति आए और गलती से आपके घर के किसी हिस्से से गहरी चोट लग गई या आपकी प्रॉपर्टी से आपके पड़ोसी को कोई नुकसान हो गया। ऐसी स्थिति में, प्रॉपर्टी इंश्योरेंस आपको कानूनी और वित्तीय देनदारी से बचाता है। यह एक बड़ा फायदा है जो बहुत कम लोग जानते हैं। कुछ इंश्योरेंस कंपनी में आपको ये लाभ लेने के लिए अलग से छोटा सा प्रीमियम भी देना पड़ सकता है।
अस्थायी रहने का खर्चा
कुछ प्रॉपर्टी इंश्योरेंस प्लान में अगर किसी बड़ी आपदा के कारण आपका घर रहने लायक नहीं रह जाता है, तो इंश्योरेंस कंपनी आपको तब तक होटल या किसी किराए के घर में रहने का खर्च देती है जब तक आपका घर ठीक नहीं हो जाता।
पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का कवरेज
कई पॉलिसीज आपके दुकान या ऑफिस में इस्तेमाल होने वाले टीवी, लैपटॉप और मोबाइल फोन जैसे सामानों को नुकसान या चोरी से बचाती हैं।
भाड़ा नुकसान की भरपाई
अगर आपने अपनी प्रॉपर्ट को भाड़े पर दिया है और किसी बड़ी घटना (जैसे आग या नुकसान) के कारण आपकी प्रॉपर्टी उपयोग करने लायक नहीं रहती, तो इंश्योरेंस कंपनियां आपको उतना किराया या आय का नुकसान कवर कर सकती हैं। यानी जब तक मरम्मत पूरी नहीं होती, आपको आर्थिक बोझ अकेले नहीं उठाना पड़ता।
आकस्मिक नुकसान का कवरेज
कई बार घर में छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो जाती हैं, जैसे कोई महंगी फिटिंग या फिक्स्चर टूट जाना। प्रॉपर्टी इंश्योरेंस की कुछ पॉलिसियां इस तरह के आकस्मिक नुकसान को भी कवर करती हैं। बशर्त आपकी पॉलिसी में यह शामिल होना चाहिए।
क़ानूनी मदद और देयता कवर
अगर आपके घर से किसी पड़ोसी की संपत्ति को नुकसान होता है, जैसे पानी का रिसाव या गिरा हुआ सामान। ऐसी स्थितियों में कुछ अतिरिक्त प्रीमियम के साथ प्रॉपर्टी इंश्योरेंस क़ानूनी खर्च और मुआवज़ा भरने में भी मदद करता है।
होम इंश्योरेंस के अतिरिक्त लाभ
होम इंश्योरेंस एक प्रकार का प्रॉपर्टी इंश्योरेंस होता है जो आपके घर को किसी आकस्मिक घटनाओं से कुछ नुकसान पहुंचने की स्थिति में, वित्तीय सुरक्षा देता है। इसके भी कुछ लाभ ऐसे हैं जिनके बारे में काफी कम लोगों को ही मालूम होता है।
तीसरे पक्ष की देनदारी
अगर आपके घर में किसी मेहमान को चोट लग जाती है, या आपकी प्रॉपर्टी से पड़ोसी को कोई नुकसान होता है, तो इंश्योरेंस आपको कानूनी और वित्तीय देनदारी से बचाता है। यह एक बड़ा और बहुत ही महत्वपूर्ण लाभ है।
अस्थायी रहने का खर्चा
2024 के पहले 9 महीनों में अत्यधिक मौसमी घटनाओं के कारण 2.35 लाख से अधिक घर प्रभावित हुए। यदि आपका घर किसी आपदा (जैसे भूकंप, बाढ़, तूफान, आग) के कारण घर रहने लायक नहीं रहता, तो इंश्योरेंस कंपनी आपको तब तक होटल या किराए के घर में रहने का खर्च देती है जब तक आपका घर ठीक नहीं हो जाता।
पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का कवरेज
कई पॉलिसियां आपके टीवी, लैपटॉप और मोबाइल फोन जैसे सामानों को घर के अंदर होने वाले नुकसान या चोरी से बचाती हैं। बशर्त, इस लाभ को लेने के लिए आपको कुछ अतिरिक्त प्रीमियम देना होता है।
किराये से होने वाले नुकसान का कवरेज
अगर आपने अपनी प्रॉपर्टी किराए पर दी है और किसी आपदा के कारण किराएदार को घर खाली करना पड़ता है, तो इंश्योरेंस कंपनी आपको उस अवधि के लिए किराये के नुकसान की भरपाई कर सकती है।
निष्कर्ष
प्रॉपर्टी इंश्योरेंस न केवल आपके घर या दुकान को आग, चोरी और प्राकृतिक आपदाओं से बचाता है, बल्कि अतिरिक्त लाभ जैसे अस्थायी रहने का खर्च, किराये का नुकसान, महंगे गैजेट्स की सुरक्षा और कानूनी देनदारी से राहत भी देता है। 2024 के आँकड़े साफ़ बताते हैं कि आकस्मिक घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में सही प्रॉपर्टी इंश्योरेंस खासकर होम इंश्योरेंस लेना समझदारी भरा निर्णय है।
इसलिए जब भी प्रॉपर्टी इंश्योरेंस चुनें, उसकी शर्तों और अतिरिक्त लाभों को ध्यान से पढ़ें क्योंकि सभी इंश्योरेंस कंपनी द्वारा दिए जाने वाले फायदे अलग-अलग होते हैं और यही छोटे-छोटे फायदे मुश्किल समय में आपके लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकते हैं।
