अंबानी ने दिया ग्राहकों को दिवाली का बड़ा तोहफा, यह काम करने से आपको मिलेगा फ्री रिचार्ज

नई दिल्ली । मशहूर टेलीकॉम कंपनी जियो ने अपने ग्राहकों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी अपने ग्राहकों को 28 दिन का फ्री प्लान दे रही है. बता दें कि दरअसल जियो ने रेफरल कोड जियोंटुगेदर जारी किया है. इसके तहत रेफर करने वाले को ₹98 और ₹349 के मुक्त रिचार्ज वाउचर दिए जाएंगे. बता दें कि इसका इस्तेमाल केवल ग्राहक नया जियो प्रीपेड कनेक्शन लेने और जियो में पोर्ट कराने के लिए कर सकते हैं.

Jio

जियो दे रही है ग्राहकों को दिवाली पर बड़ा तोहफा

जियो वेबसाइट के अनुसार यह ऑफर 12 अक्टूबर 2021 से चालू है. जियो के इस ऑफर को चरणबद्ध तरीके से रोल आउट किया जा रहा है. वहीं रिलायंस जियो की ओर से पात्र ग्राहकों को वीडियो भेजा जा रहा है. आप इस वीडियो को किसी भी ऐसे व्यक्ति को भेज सकते हैं जिसे नया जियो सिम मिल रहा है या नया जियो सिम को पोर्ट कर रहा है. बाउचर प्राप्त करने वाले संदर्भित उपयोगकर्ता को पहले नए जियो सिम पर ₹199 या ₹249 का पहला रिचार्ज करवाना होगा. उसके बाद रेफरल कोड साझा करना होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

बता दे कि सिम एक्टिवेट के बाद 7977479774 पर FRIEND लिखकर व्हाट्सएप करना होगा. फिर 3 दिनों के अंदर रेफर करने वाले का मोबाइल नंबर सबमिट करना होगा. इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने पर वाउचर आपके फोन नंबर से जुड़ जाएगा, माई जियो ऐप के जरिए आप इसका दावा कर सकते हैं. ज्यादा से ज्यादा रेफरल पाने के लिए कंपनी ग्राहकों को हर बार ज्यादा वैल्यू वाउचर देगी. आपके पहले रेफलर पर आपको ₹98 का मुफ्त रिचार्ज मिलेगा. जिसमें प्रतिदिन डेढ़ जीबी डाटा और 14 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.