Flipkart Big Saving Days Sale: इन 5G स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, अभी करें ऑर्डर

नई दिल्ली, Flipkart Big Saving Day Sale | यदि आप भी इन दिनों नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि फ्लिपकार्ट पर Big Saving Days Sale’s चल रही है. इस सेल में आपको Vivo, Poco और रेडमी जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा भी, इन फोन पर ढेर सारे बैंक ऑफर्स और पुराने फोन के बदले में एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी मिल रहा है.

Mobile Phone 1

फ्लिपकार्ट कि यह सेल 11 मार्च से शुरू हुई है, जो 15 मार्च तक चलने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको इस सेल में मिल रहे सभी 5G फोन के बारे में डिटेल जानकारी देंगे.

इन स्मार्टफोन पर मिल रही बंपर छूट

Vivo T1 Pro: Vivo के इस स्मार्टफोन की कीमत सेल में 19,999 रूपये है. वहीं, इस स्मार्टफोन की बैटरी की बात की जाए तो इसमें 4,700 MAH की बैटरी दी गई है जो क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 778 प्रोसेसर के साथ आता है. फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दूसरे लेंस भी दिए गए हैं.

Moto G73 5G Smartphone: यदि आप सेल के दौरान मोटरोला का यह फोन खरीदते हैं तो आपको इस पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. सेल के दौरान इस फोन की कीमत 16,999 रूपये है. इस फोन में 6. 5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्पले दिया गया है जो 120 HZ के रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इस फोन की पहली सेल 16 मार्च से शुरू हो रही है.

PoCo X4 Pro 5G: सेल में पोको का यह फोन डिस्काउंट के बाद आपको 14,999 रूपये में मिलेगा. इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस अमोलेड डिस्पले दी गई है. इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की पावरफुल बैटरी है और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.