कोरोना के बाद बढ़ती मंहगाई ने निकाला आम आदमी का तेल, पढ़े स्पेशल रिपोर्ट

गुरुग्राम । साइबर सिटी गुरुग्राम में लगातार बढ़ती मंहगाई से जनता के बीच त्राहि- त्राहि मची हुई है. डीजल पेट्रोल के दाम पहले ही शिखर पर है और अब रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल होने वाली चीजों सरसों तेल, रिफाइंड,दाल, सब्जी आदि के दाम भी आसमान छू रहे हैं. वहीं आम जनता का कहना है कि कांग्रेस के घोटालों से तंग आकर तो उन्होंने मोदी जी को वोट दिया था लेकिन अब मोदी सरकार भी कांग्रेस के कदमों पर चलने लगी है. कोरोना महामारी ने पहले ही आम आदमी का जीना दुश्वार किया हुआ है, ऐसे में बढ़ती मंहगाई ने भी अब आग में घी डालने का काम किया है.

shop dukan

वहीं मार्केट में खरीददारी करने आई महिलाओं से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पहले वो बाजार से सरसों का तेल, रिफाइंड आदि की 15 किलों की पैकिंग लेकर जाती थी लेकिन अब 2 से 5 किलों तक का डिब्बा ही खरीद रहे हैं. आम आदमी कह रहा है कि सरसों के तेल का भाव तो इंटरनेशनल मार्केट पर निर्भर नहीं है लेकिन फिर भी दाम आसमान को छू रहे हैं. जो सरसों का तेल 3-4 महीने पहले 100 रुपए प्रति लीटर था वो आज 190-200 रुपए प्रति लीटर तक जा पहुंचा है. रिफाइंड तेल के 15 लीटर के टीन का भाव 1200 रुपए था जो अब बढ़कर 2200 से 2300 रुपए प्रति 15 लीटर टीन बीक रहा है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में चाक- चौबंद होगी सफाई व्यवस्था, कूड़ा कलेक्शन पर खर्च होंगे 606 करोड़ रुपए

वहीं इसमें गौर करने वाली बात यह भी है कि इस विकराल रूप धारण की हुई महंगाई के पीछे हर रोज बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतें है या फिर जमाखोरी का काला कारोबार …. यानि किसान जिस बात पर जोर देते हुए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं कि अगर मंडियां प्राईवेट हुईं तो इसका खामियाजा आम आदमी को भी भुगतना पड़ेगा, जैसे कारण तो नहीं है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.