हरियाणा से होकर गुजरेगी साबरमती- हरिद्वार स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम- टेबल और स्टॉपेज

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. सूबे के रास्ते सफर करने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे की ओर से अस्थाई डिब्बों की बढ़ोतरी के साथ- साथ कुछ स्पेशल ट्रेनों के संचालन का भी फैसला लिया गया है. भुज- दिल्ली सराय- भुज स्पेशल ट्रेन में एक फर्स्ट AC श्रेणी अस्थाई डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, साबरमती- हरिद्वार- साबरमती (1 ट्रिप) स्पेशल ट्रेन संचालित की गई है. ये दोनों ही ट्रेनें रेवाड़ी से होकर गुजरेगी.

Railway

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09407/ 09408, भुज- दिल्ली सराय- भुज स्पेशल ट्रेन में भुज से 7 मई से 28 जून तक व दिल्ली सराय से 8 मई से 29 जून तक 1 फर्स्ट एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.

साबरमती- हरिद्वार- साबरमती स्पेशल ट्रेन

उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 09425, साबरमती- हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 5 मई रविवार को साबरमती से 19.00 बजे रवाना होकर सोमवार को 19.00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09426, हरिद्वार- साबरमती स्पेशल ट्रेन 6 मई सोमवार को हरिद्वार से 21.45 बजे रवाना होकर मंगलवार को 21.30 बजे साबरमती पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी सिविल अस्पताल की OPD के समय में बदलाव, फटाफट चेक करें नई टाइमिंग

इन स्टेशनों पर ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड जंक्शन, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रुड़की स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.