हरियाणा के गुरुग्राम में इस जगह पर बनेगा सबसे बड़ा मेट्रो जंक्शन, दिल्ली- NCR में बेहतर होगी परिवहन सुविधा

गुरुग्राम | हरियाणा की साईबर सिटी गुरुग्राम में मेट्रो से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है. दिल्ली- NCR क्षेत्र में मेट्रो कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए गुरुग्राम मेट्रो का सबसे बड़ा जंक्शन मिलेनियम सिटी में बनेगा. जिसे गुरुग्राम मेट्रो, रैपिड मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल से कनेक्ट किया जाएगा. लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह योजना बनाई गई है.

Delhi Metro

28.05 किलोमीटर लंबा होगा रूट

इस परियोजना के तहत, पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से लेकर सेक्टर- 9 तक पिलर्स निर्माण के लिए मिट्टी की जांच हो चुकी है और अब परियोजना के डिजाइन तैयार हो रहा है. इसके लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया चल रही है. ओल्ड गुरुग्राम से जोड़ने वाली इस 28.05 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन पर 27 स्टेशन बनाने की योजना बनाई गई है. मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन से साइबर सिटी तक का रूट 26.65 किलोमीटर और बसई गांव से द्वारका एक्सप्रेस-वे तक 1.85 किलोमीटर लंबा रूट शामिल है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में पर्यावरण को प्राथमिकता, बसई में पक्षियों की आवाजाही पर सर्वे शुरू

GMRL ने दी जानकारी

गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने जानकारी दी है कि गुरुग्राम मेट्रो का सबसे बड़ा जंक्शन मिलेनियम सिटी में बनेगा. जंक्शन में गुरुग्राम मेट्रो और रैपिड मेट्रो के साथ दिल्ली- गुरुग्राम- अलवर नमो भारत रैपिड रेल का जंक्शन होगा और तीनों को आपस में जोड़ने के लिए बेहतर इंतजाम किए जाएंगे.

दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी और अलवर को जोड़ने वाले 164 किलोमीटर लंबे सेमी- हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में साईबर सिटी, सेक्टर- 17, राजीव चौक, खेड़कीदौला, मानेसर, पंचगांव, बिलासुपर चौक, बावल और रेवाड़ी सहित अन्य स्टेशन होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.