अब शहरो में ट्रैफिक लाइट की जगह लगेंगे स्मार्ट सिग्नल सिस्टम, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

गुरुग्राम | पुराने शहर की ट्रैफिक लाइटों पर लगने वाले जाम से अब जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है. ऐसे में अब सभी पुरानी लाइटों को बदल कर चौराहों पर स्मार्ट सिग्नल लगाए जा सकते है. यहां सबसे खास बात यह है कि इन सभी नई लाइटों में पैडस्ट्रियन साइन भी है, जिससे सड़क पर पैदल चलने वाले लोगो को भी सड़कों को पार करने में किसी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा. साथ ही साथ अब सभी पेडेस्ट्रियन लाइट की सहायता से आसानी से सड़क पार कर सकते हैं.

traffic light

नए स्मार्ट सिग्नल लगाने का काम तेजी से हो रहा है पूरा

गुरुग्राम मेट्रोपालिटन डेवलपमेंट अथारिटी (जीएमडीए) ने साफ़ तौर पर कहा है कि नए स्मार्ट सिग्नल लगाने की तैयारी पुरी कर ली गई है. यहां हम बता दें कि शहर में लगभग 85 चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें अभी भी लगीं हुई हैं. ऐसे में अब सम्भावना जताई जा रही है कि करीबन 25 जगह पर स्मार्ट सिग्नल लगाए जा रहे हैं. वहीं, लगभग 60 से ज्यादा जगहों पर पुरानी लाइटों को बदल कर स्मार्ट सिग्नल जल्द ही लग सकते हैं.

जानें क्या है स्मार्ट सिग्नल में खासियत

सेंसर लगे कैमरों से ट्रैफिक को कंट्रोल करने काफी ज्यादा मदद मिल सकती है. नए स्मार्ट सिग्नल के कैमरों में सेंसर लगे हुए हैं. यह सेंसर सड़क पर सामने ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए ख़ुदबख़ुद यानी अपने आप सिग्नल को रेड और ग्रीन कर देंगे. अगर सड़क पर वाहन कम हैं या फिर ज्यादा है, तो उस समय पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह तुरंत ही रेड और ग्रीन लाईट में तब्दील कर सकता है.

इससे चौराहों पर वाहनों की लंबी लाइन नहीं लगेगी. जेएस सिधु, इंजीनियर ट्रैफिक जीएमडीएने विस्तार पूर्वक संवाददाताओं से बातचीत करते समय कहा है कि चौराहों पर स्मार्ट सिग्नल लगाने का काम शुरु कर दिया गया है. अब जल्द ही पुराने व नए शहर की सभी पुरानी ट्रैफिक लाइटों को बदल कर स्मार्ट सिग्नल लगा दिए जाएंगे.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts