10वीं-12वीं कक्षा के छात्रों को परीक्षा से पहले हरियाणा बोर्ड ने दिया बड़ा मौका

भिवानी । हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने हरियाणा ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं सभी विषय (फ्रेश कैटेगरी), सीटीपी और रिअपीयर की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए विशेष अवसर प्रदान किए हैं. यह परीक्षाएं अप्रैल के महीने में होने वाली है. इन परीक्षाओं के लिए 2000 रुपय की लेट फीस देकर 10 मार्च तक अप्लाई किया जा सकता है.

HBSE

विद्यार्थियों के अनुरोध को देखते हुए दिया दूसरा मौका

हरियाणा बोर्ड के सचिव राजीव प्रसाद और अध्यक्ष डॉ जगबीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है कि हरियाणा ओपन स्कूल की दसवीं और बारहवीं कक्षा पूर्ण विषय फ्रेश कैटेगरी, सीटीपी और रिअपीयर परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट लेट फीस के साथ 6 फरवरी निर्धारित की गई थी. उन्होंने कहा कि लास्ट डेट बीत जाने के पश्चात परीक्षार्थियों के अनुरोध को देखते हुए लेट फीस के साथ ऑनलाइन अप्लाई करने का एक और मौका दिया गया है.

यह भी पढ़े -  CM सैनी पहली बार करेंगे सीधा संवाद, 19 जुलाई को सभी सरकारी स्कूलों में होगा लाइव प्रसारण

लेट फीस के साथ 10 मार्च तक करें अप्लाई

अब वह विद्यार्थी भी जो पहले अप्लाई करने से वंचित रह गए थे वह 2000 रुपए की लेट फीस देकर 10 मार्च तक हरियाणा बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts