हरियाणा बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, जल्द घोषित होगा रिजल्ट; ऐसे कर सकते हैं चेक

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) भिवानी की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. रिजल्ट के इंतजार में बैठे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है कि बहुत जल्द कक्षा 10वीं और 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा.

BSEH Haryana Board

जल्द घोषित होगा रिजल्ट

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 19 मार्च के बीच हुआ था. अब बोर्ड 30 अप्रैल को कक्षा दसवीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है. स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर “HBSE Secondary Examination 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
  • कैप्चा भरें और “Search Result” पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. डाउनलोड कर लें.
यह भी पढ़े -  भिवानी की दीया ने बढ़ाया हरियाणा का गौरव, नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

SMS से हासिल करें रिजल्ट

मैसेज टाइप करें: RESULTHB10 [स्पेस] रोल नंबर और 56263 पर भेज दे. कुछ पल के बाद रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर होगा.

12वीं का रिजल्ट कब होगा घोषित

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच हुआ था. कक्षा बारहवीं का रिजल्ट भी इस महीने के आखिर तक घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है. स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही कक्षा 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम देख सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.