सड़क हादसे में बाल- बाल बचे हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा, इस वजह से हुआ एक्सीडेंट

हिसार | हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा आज सड़क हादसे में बाल- बाल बचे है. उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है. एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि गाड़ी के एयरबैग खुल गए थे. बताया जा रहा है कि गाड़ी के आगे अचानक से आवारा पशु आ गया था, जिसकी वजह से हादसा हुआ है. इस हादसे में उनकी गाड़ी आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.

Accident

स्वीटी बूरा के सम्मान समारोह में होना था शामिल

प्रायोजित कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा पहले उकलाना हल्के के गांव बनभौरी में आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इसके बाद, उन्हें घिराय गांव में पहुंचना था जहां महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली स्वीटी बूरा के सम्मान में ग्रामीणों द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है. बता दें कि हिसार जिले का गांव घिराय स्वीटी बूरा का पैतृक गांव है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

बनभौरी गांव से भुपेंद्र हुड्डा जैसे ही आगे निकले तो मतलोडा गांव के पास अचानक से नील गाय आगे आ गई और उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. हादसे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दूसरी गाड़ी से घिराये गांव में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकल गए. बता दें कि गाड़ी में भूपेंद्र हुड्डा के साथ पूर्व मंत्री जयप्रकाश, वीरेंद्र सिंह, धर्मवीर गोयत, नरेश सेलवाल भी थे लेकिन किसी को चोट नहीं आई है. सब सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.