हिसार से चंडीगढ़ और जयपुर के लिए रात्रि बस सेवा फिर से बहाल, ये रहेगा टाइम

हिसार | हरियाणा रोड़वेज डिपो, हिसार से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. यहां सर्दी के मौसम में धुंध की वजह से बंद हुई लंबी दूरी की रात्रि सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया गया है. हिसार बस स्टैंड से जयपुर के लिए रात 9:15 बजे और चंडीगढ़ के लिए रात 11 बजे फिर से बस सेवा शुरू हो गई है. धुंध की वजह से दोनों बस पिछले करीब डेढ़ महीने से बंद पड़ी थी. रोड़वेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि दोनों बसों को 1 फरवरी से फिर से शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं.

Haryana Roadways

राहुल मित्तल ने बताया कि हिसार से दोपहर 2:30 बजे चंडीगढ़ प्रस्थान करने वाली बस का रात्रि ठहराव अब चंडीगढ़ में नहीं होगा. रात 10 बजे यह बस चंडीगढ़ से वापस चलेगी और सुबह 3:15 बजे हिसार पहुंचेगी. ठंड की वजह से सवारियां नहीं मिलने की वजह से इस बस का रात्रि ठहराव चंडीगढ़ में ही हो रहा था.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

फिलहाल, ठंड का प्रभाव कम होने और यात्रियों की मांग पर इस बस को भी 1 फरवरी से चंडीगढ़ से रात 10 बजे शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. रोड़वेज अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों बसों को 1 फरवरी से शुरू करने की अनुमति मिल चुकी है. उन्होंने बताया कि दोनों बसों का फिर से संचालन होने से रात में सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा उपलब्ध होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.