हरियाणा में आसमान छूने लगे सब्जियों के दाम, सेब से महंगा हुआ टमाटर; देखें ताजा भाव

हिसार | त्योहारी सीजन पर सब्जियों की आसमान छू रही कीमतों ने आमजन की रसोई घर का बजट बिगाड़ दिया है. लोगों को अब सब्जियां खरीदने के लिए अपनी जेब को और अधिक ढीली करना पड़ रहा है. जो टमाटर कुछ दिन पहले 40 रूपए किलो बिक रहा था, उसका भाव आज 100 रूपए प्रति किलो के पार यानि शतक लगा चुका है.

Tomato Tamatar

सेब सस्ती, टमाटर महंगा

हिसार में सब्जियों के भाव की बात करें तो 40- 60 रूपए प्रति किलो बिकने वाला टमाटर आज 120 रूपए प्रति किलो तक पहुंच गया है. वहीं, मटर और नींबू का भाव 200 रूपए प्रति किलो तक हो गया है. जबकि धनिया भी 300 रूपए प्रति किलो तक बिक रहा है. इसके अलावा, लहसुन की कीमत 530 रूपए प्रति किलो हो चुकी है.

हरी मिर्च 100 रूपए किलो, शिमला मिर्च 160 रूपए प्रति किलो और गोभी का भाव 80 रूपए प्रति किलो तक पहुंच गया है. प्याज 70 रूपए प्रति किलो बिक रहा है. सब्जियों की बढ़ती कीमतों का आलम यह है कि अब मंडी में वैसी चहल- पहल नही दिख रही है जैसी कुछ दिन पहले तक हुआ करती थी.

सब्जियों की आवक हो रही कम

बता दें कि अगस्त में हुई बारिश से सब्जियों की पैदावार प्रभावित हुई है. इसके चलते आज सब्जियों के भाव में बेतहाशा वृद्धि हो रही है. वहीं, हरियाणा में राजस्थान और महाराष्ट्र से आने वाली सब्जियों की आवक में कमी आई है, जिसके चलते सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.