हरियाणा रोडवेज बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में ड्राइवर की मौत, कई सवारियां गंभीर रूप से घायल

झज्जर | हरियाणा से एक भीषण सड़क हादसे (Road Accident) की खबर सामने आई है. यहां भिवानी रोड़ पर बेरी गांव के पास हरियाणा रोडवेज बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई सवारियों को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें उपचार के लिए बेरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Jhajjar Accident

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आई बस

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा रोडवेज की बस बेरी से भिवानी जा रही थी. बीच रास्ते सामने से आ रहे एक ट्रक का टायर फट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर रोडवेज बस से जा टकराया. टक्कर लगते ही बस में मौजूद सवारियों में हाहाकार मच गया. ट्रक की टक्कर से बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया. इस दौरान ट्रक ड्राइवर की केबिन में फसने से मौत हो गई.

हादसा होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस में मौजूद सवारियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया. वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक ड्राइवर के शव को केबिन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सिविल अस्पताल भिजवाया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.