आतंकियों से मुठभेड़ में हरियाणा का लाल शहीद, घर का इकलौता चिराग था कमांडो प्रदीप

जींद | हरियाणा और हिंदुस्तान के लिए एक बेहद ही दुखदाई खबर सामने आई है. जम्मू- कश्मीर के कुलगाम ज़िले के मोडरगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में जींद जिले के नरवाना विधानसभा क्षेत्र के जाजनवाला गांव का जवान प्रदीप नैन शहीद हो गया है. साल 2015 में भारतीय सेना में भर्ती होने वाला प्रदीप अपने परिवार का इकलौता चिराग था.

Pradip Nenu Jawan

सुरक्षाबलों के अनुसार, कश्मीर के कुलगाम में दो अलग- अलग जगहों पर आतंकियों से हुई मुठभेड़ में जवानों ने 4 आतंकवादियों को मार गिराया है, लेकिन इस मुठभेड़ में लांस नायक प्रदीप नैन शहीद हो गए हैं.

परिवार का इकलौता बेटा था प्रदीप नैन

शहीद प्रदीप के चाचा सुशील नैन ने बताया कि साल 2015 में इंडियन आर्मी में शामिल हुआ प्रदीप अपने माता- पिता की इकलौती संतान थी. सेना में अपनी काबिलियत के आधार पर उसका चयन पैरामिलिट्री कमांडो में हुआ था.

उन्होंने बताया कि साल 2022 में प्रदीप का विवाह हुआ था. उसकी पत्नी गर्भवती हैं. प्रदीप कहता था कि वह अपने पहले बच्चे के जन्म पर छुट्टी लेकर घर आ जाएगा, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था. हमारा बेटा अब तिरंगे में लिपटकर घर आएगा. हमें हमारे लाल की शहादत पर गर्व है कि उसने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया.

वहीं, जैसे ही प्रदीप नैन की शहादत की खबर गांव में पहुंची तो पूरा गांव गमगीन हो गया. उसके परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है. उसकी पत्नी के आंसु थमने का नाम ही नही ले रहें हैं. शहीद प्रदीप नैन का पार्थिव शरीर आज शाम तक घर पहुंचेगा, जिसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उसको अंतिम विदाई दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

सीएम नायब सैनी ने आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए प्रदीप नैन की शहादत पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रदीप नैन की फोटो शेयर कर परिवार को सांत्वना दी है और उनके बलिदान को अतुलनीय बताया है. उन्होंने कहा कि पूरा देश और सरकार शोकाकुल परिवार के साथ हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.