हरियाणा सरकार ने शहीद प्रदीप नैन की शहादत को किया सलाम, CM सैनी ने की 2 बड़ी घोषणा

जींद | जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए हरियाणा के लांसनायक पैरा कमांडो प्रदीप नैन को आज जींद जिले की नरवाना विधानसभा क्षेत्र के गांव जाजनवाला में अंतिम विदाई दी गई. उनका पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया. बता दें, प्रदीप नैन माता-पिता के इकलौते बेटे थे. हजारों लोगों ने उनकी शवयात्रा में शामिल होकर उनकी शहादत को सलाम किया.

CM Nayab Singh Saini

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान

जम्मू-कश्मीर के कुलगांव में शहीद हुए जींद के जाजनवाला गांव के लांस नायक प्रदीप नैन की शहादत को हरियाणा सरकार ने सलाम किया है. उनके आश्रितों के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 1 करोड़ रुपये की राशि व सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है.

सीएम नायब सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा शहीदों के परिवारों को दी जाने वाली सहायता नीति के तहत शहीद के आश्रितों को 1 करोड़ रुपये की राशि तथा अनुकंपा आधार के तहत एक आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.