हरियाणा में सरकारी नौकरी मिलने पर सरपंच ने छोड़ी गांव की चौधर, जानिए कहां से है मामला

जींद | अक्सर हम- सबने गांव की चौधर के लिए नौकरी छोड़ सरपंची करते हुए लोगों के किस्से सुनें होंगे, लेकिन जींद जिले के अलेवा क्षेत्र के खेड़ी बुल्लां गांव के सरपंच ने नौकरी के लिए गांव की चौधर छोड़ कर नया उदाहरण पेश किया है. उनकी इस बात की चौतरफा चर्चा हो रही है.

sarpanch

नौकरी मिलने पर छोड़ी गांव की चौधर

बुल्लां खेड़ी निवासी गुलाब का ग्रुप D में सिलेक्शन होने पर उसने सरपंची के पद से इस्तीफा दे दिया और अब वह सफीदों एसडीएम कार्यालय में नौकरी कर रहा हैं. सरपंची से इस्तीफे के बाद गांव के विकास कार्यों पर असर पड़ रहा था, जिसके बाद जिला विकास एवं पंचायत विभाग ने अब नए सरपंच को चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

साल 2022 में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हुए थे तो अलेवा खंड के गांव खेड़ी बुल्लां (kheri bullan) में गुलाब सिंह सरपंच बने थे. गांव में करीब 700 वोटर्स हैं और गुलाब सिंह को 400 वोट मिले थे तथा उन्हें 132 वोटों से जीत हासिल हुई थी. उनके साथ गांव में 7 पंच भी चुने गए थे. गुलाब सिंह पौने 2 साल तक सरपंच रहें, लेकिन इसी बीच मार्च 2024 में हरियाणा ग्रुप D की भर्ती का परिणाम घोषित हुआ और इसमें सरपंच गुलाब सिंह का भी नाम शामिल था.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

सरकारी नौकरी को दी प्राथमिकता

गुलाब सिंह ने गांव की चौधर और सरकारी नौकरी में से नौकरी को चुना. सरपंची पद से इस्तीफा देकर गुलाब ने सफीदों एसडीएम कार्यालय में ग्रुप D की नौकरी ज्वाइन कर ली है. इस बारे में गुलाब सिंह ने कहा कि सरपंची में उनकी कोई खास रूचि नहीं थी, इसलिए उन्होंने नौकरी ज्वाइन कर ली. गुलाब सिंह ने स्नातक के साथ जेबीटी का कोर्स किया हुआ है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.