कल से शुरू होगा इन 4 राशियों का अच्छा समय, भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए लगाए इन खास चीजों का भोग

ज्योतिष | कल जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जाएगा, इसी के साथ नए हफ्ते की भी शुरुआत हो जाएगी. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आने वाला सप्ताह किन 4 राशियों के लिए बढ़िया होने वाला है. इन 4 राशि के जातकों को भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए उन्हें कुछ खास चीज़ों को भोग लगाए.

Rashi Parivartan

काफी अच्छा रहेगा अगला सप्ताह

मेष राशि: इस राशि के जातकों को करियर में उन्नति मिलेगी, धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. संतान पक्ष की ओर से आपको अच्छी खबर मिल सकती है, आप भगवान श्री कृष्ण को मेवे का भोग लगाइए.

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों की करियर की बधाई दूर हो जाएगी. जल्द ही, आप नए व्यापार या काम की शुरुआत कर सकते हैं. आप भगवान श्री कृष्ण को माखन का भोग लगाइए, आपके लिए काफी अच्छा रहेगा.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों को नौकरी और करियर में सफलता मिल सकती है. जल्द ही, आपको रुका हुआ धन मिल जाएगा. काम की रुकावट भी अब दूर होगी. आप भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए मिश्री का भोग लगाएं.

मकर राशि: इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, धन- संपत्ति का भी लाभ हो सकता है. कर्ज की समस्या से आपको छुटकारा मिल जाएगा. अगर आप भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उन्हें पंजीरी का भोग लगाए.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.