Navpancham Rajyog: 50 सालों बाद बन रहा नवपंचम राजयोग, इन राशियों के जातक होंगे मालामाल

ज्योतिष | ग्रहों के राशि परिवर्तन की घटना ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है. इसका प्रभाव भी सभी 12 राशि के जातकों पर देखने को मिलता है. 50 सालों के बाद एक दुर्लभ योग बनने जा रहा है. मौजूदा समय में मंगल और गुरु एक साथ सिंह राशि में मौजूद है. मंगल और गुरु के एक साथ आने की वजह से दुर्लभ नवपंचम राजयोग (Navpancham Rajyog) का निर्माण हो रहा है. इस दुर्लभ राजयोग के बनने से वैसे तो सभी राशि के जातकों का भाग्योदय होगा परंतु 4 राशि ऐसी है जिन्हें सबसे ज्यादा लाभ होने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं 4 राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

इन राशियों पर मेहरबान होंगे मंगल और गुरु

मेष राशि: इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है. मौजूदा समय में मंगल सिंह राशि में विराजमान है, इसके प्रभाव की वजह से इस राशि के जातकों को भारी धन लाभ हो सकता है. नवपंचम राजयोग के निर्माण से आपको कार्यस्थल पर जल्द ही कोई नई जिम्मेवारी भी मिलने वाली है. जल्द ही आप कोई नया काम शुरू करने की प्लानिंग कर सकते हैं, उसमें निश्चित रूप से आपको सफलता मिलती हुई दिखाई देगी.

कर्क राशि: जल्द ही इस राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है, आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है. आपकी कुंडली में धन संग्रह के स्थान पर मंगल बैठे हुए हैं जिसकी वजह से कारोबार में भी लाभ होने के योग बन रहे हैं. यदि आप किसी कर्ज में फंसे हुए हैं तो आप अपनी बुद्धि के बल पर उस कर्ज जाल से जल्द ही बाहर आ जाएंगे.

सिंह राशि: मंगल ग्रह के प्रभाव से इस राशि में ही त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है. इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है, वही आपके रुके हुए सभी कार्य समय पर पूरे होंगे. समाज में आपका मान सम्मान बढ़ने वाला है. संतान की पढ़ाई की ओर से भी आप काफी खुश रहने वाले है.

धनु राशि: नवपंचम राजयोग के निर्माण से इस राशि के जातकों का भाग्य उदय होगा. यदि आप पढ़ने के लिए विदेश जाने की सोच रहे हैं तो अब आपका सपना पूरा होने वाला है. फंसा हुआ धन भी आपके पास वापिस आ सकता है. करियर में आपको परिवार की तरफ से भरपूर सहयोग मिलेगा. आपकी लव लाइफ भी काफी अच्छी रहने वाली है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.