कब है करवा चौथ का व्रत, सुहागन महिलाएं रखें इन बातों का विशेष ध्यान

ज्योतिष | शास्त्रों में करवा चौथ (Karva Chauth) के व्रत को विशेष महत्व प्राप्त है. हर साल करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखने का विधान है. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है. वहीं, कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है. यह निर्जला व्रत है, मतलब इस दिन महिलाएं चांद निकलने तक अन्न और जल दोनों का त्याग कर देती है. उसके बाद, शाम को छलनी से चांद देखकर और अपने पति की आरती उतार कर ही अपना व्रत खोलती है.

Karva Chauth

कब है करवा चौथ का व्रत

अबकी बार करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को है. पार्वती मां ने भी भगवान शिव को पाने के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था, इसी वजह से उनका विवाह भगवान भोलेनाथ के साथ हुआ था. इसके बाद से ही करवा चौथ का व्रत रखने की परंपरा शुरू हुई थी. यह व्रत दाम्पत्य जीवन में अपार खुशियां भर देता है, कहा जाता है कि इस दिन सुहागन महिलाएं अन्न और जल का त्याग कर देती है. इस दिन व्रत रखने के साथ- साथ महिलाओं को कुछ खास मंत्रो का जाप भी करना चाहिए.

यह भी पढ़े -  आज शुक्र ने किया वृषभ राशि में प्रवेश, पूरा 1 महीना मौज करेंगे इन राशियों के जातक

इन मंत्रो का करें जाप

  • ऊँ एकदंताय नमः
  • ऊँ गौर्ये नमः,
  • ऊँ चतुर्थी देव्यै नमः
  • ॐ नमः शिवाय
  • दान मंत्र – करकं क्षीरसम्पूर्णा तोयपूर्णमथापि वा, ददामि रत्नसंयुक्तं चिरञ्जीवतु मे पतिः

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.