हरियाणा CM के खिलाफ उपचुनाव लड़ने वाले कांग्रेस प्रत्याशी का सनसनीखेज खुलासा, पार्टी नेताओं पर लगाएं गंभीर आरोप

करनाल | हरियाणा कांग्रेस (Haryana Congress) में जारी अंतर्कलह एक बार फिर खुलकर सामने आई है. करनाल विधानसभा सीट से सीएम नायब सैनी (Nayab Saini) के सामने चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी सरदार त्रिलोचन सिंह (Congress candidate Tarlochan Singh) के बयान से पार्टी में खलबली मच गई है. वोटिंग के अगले ही दिन उन्होंने समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कुछ नेताओं पर पीठ में छूरा घोपने जैसे गंभीर आरोप जड़े हैं.

Congress candidate Tarlochan Singh

कांग्रेस उम्मीदवार ने यहां तक कहा कि इसके बारे में वो सभी नेताओं के नाम हाईकमान को लिखकर भेजेंगे. अगर कार्रवाई नहीं की गई तो वे हाईकमान के दफ्तर के आगे धरने पर बैठ जाएंगे. सरदार त्रिलोचन सिंह ने अपने आरोपों में तीन बड़ी बातें कही हैं.

फोन करके BJP को वोट देने की कही बात

कांग्रेस प्रत्याशी सरदार त्रिलोचन सिंह ने कहा कि पार्टी के कुछ नेताओं ने उनके समर्थन में वोट करने की बजाय बीजेपी को वोट देने के लिए कहा और बाकायदा इसके लिए फोन किए गए हैं. हालांकि, उन्होंने उन कांग्रेसी नेताओं के नामों का खुलासा करने से मना कर दिया लेकिन इतना जरूर कहा कि सही समय आने पर मैं नामों का भी खुलासा कर दूंगा.

छूरा घोपने का बाद में चलता है पता- सिंह

वहीं, चुनाव प्रचार के दौरान सभी नेताओं के साथ होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि साथ जरूर थे लेकिन छूरा घोपने का काम तो पीछे से ही होता है. पार्टी से गद्दारी करने वालो का पता चल चुका है, समय आने पर खुलासा भी कर देंगे. इस पूरे मामले की शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  करनाल शहर की खूबसूरती में लगेंगे चार- चांद, ग्रीन बेल्ट में इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

अपने लिए करना चाहते हैं रास्ता साफ- त्रिलोचन

त्रिलोचन सिंह ने कहा कि चुनाव में हार- जीत होती रहती है लेकिन कुछ दगाबाज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने की बजाय दूसरों को फोन कर नकारात्मक प्रचार किया है. जो कुछ हुआ है, उसके सबूत हमारे पास है. खुद की महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए मुझे रास्ते से हटाना चाहते हैं ताकि वो खुद चुनाव लड़ सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.