हरियाणा में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, CM सैनी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

करनाल | हरियाणा में किसानों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि सूबे में शुक्रवार को बारिश के साथ कई जिलों में भयंकर ओलावृष्टि हुई है, जिससे गेहूं की फसल में काफी नुकसान पहुंचा है. खराब फसल का जायजा लेने मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद करनाल जिले के इंद्री के गांव धमनहेड़ी में पहुंचे. इस दौरान उनके साथ इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप और कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Nayab Singh

मीडिया से रूबरू हुए सीएम

ओलावृष्टि से प्रभावित खेतों का जायजा लेने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि इंद्री हल्के में ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ही हमने आदेश जारी कर दिए थे कि जहां- जहां भी ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा है, वहां पर जाकर अधिकारी इसका मुआयना करेंगे. साथ ही, तमाम पटवारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है.

क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने का आदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ओलावृष्टि से हुए किसानों के नुकसान की भरपाई को लेकर क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने का आदेश जारी कर दिया है. इसके साथ ही संबंधित तहसील अधिकारियों व पटवारियों को भी प्रभावित फसलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों के नुकसान की भरपाई की जा सकें.

उन्होंने किसानों को उनकी फसल के नुकसान का मुआवजा देने की बात कहते हुए कहा कि इसके लिए उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. पहले भी हमारी सरकार किसानों के साथ थी और आज भी किसानों के साथ खड़ी हैं. केन्द्र की मोदी सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कई कल्याणकारी कदम उठाए हैं ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.