महेंद्रगढ़ जिले के इन गांवों की सड़कें होंगी चकाचक, इन सड़कों की होगी मरम्मत; फटाफट देखे लिस्ट

महेंद्रगढ़ | हरियाणा सरकार सूबे में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ जिले की 5 ग्रामीण सड़कों को दुरुस्त करने की योजना को हरी झंडी दिखाई गई है. इनके निर्माण के लिए जिला मार्केटिंग बोर्ड की ओर से 2.45 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की गई है.

Smart Sadak Road

20 से अधिक गांवों को मिलेगा फायदा

बजट की स्वीकृति के बाद अब विभाग की ओर से टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उम्मीद है कि आगामी एक माह में सभी प्रकार की प्रक्रिया पूरी कर इन सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा. ये सड़कें पिछले 15 सालों से बदहाल स्थिति में है और अब इनकी दशा सुधरने से 20 से अधिक गांवों के हजारों लोगों को फायदा पहुंचेगा.

मार्केटिंग बोर्ड द्वारा जिन सड़कों की हालत सुधारी जाएगी, उनमें गांव देवास से कौथल खुर्द, निहालावास से पाल, नांगल सिरोही से डेरौली जाट, माजरा खुर्द से खातौदिया की ढाणी तथा माजरा कलां से भगड़ाना तक रोड़ शामिल हैं. इन रास्तों को पक्का करने के लिए कहीं तारकोल तो कहीं इंटर लॉकिंग टाइलें लगाई जाएंगी.

इन सड़कों की होगी मरम्मत

  • गांव नांगल सिरोही से डेरौली जाट तक 3.4 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत पर 64.73 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी.
  • गांव माजरा कलां से भगड़ाना तक 1950 मीटर बदहाल सड़क की दशा सुधारने के लिए 48.33 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे.
  • गांव माजरा खुर्द से खातौदिया की ढाणी तक 1680 मीटर लंबे सड़क पर 17.67 लाख रुपये खर्च होंगे.
  • गांव देवास से कौथल खुर्द तक कुल 4.4 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 63.85 लाख रुपये की बजट राशि खर्च होगी.
  • गांव निहालावास से पाल तक 2.7 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत की पर 50.14 लाख रुपये खर्च होंगे.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.