हरियाणा में सपनों का एक्सप्रेस-वे 152D बनकर तैयार, इसी महीने हो सकता है शुरू

नारनौल | हरियाणावासियों को बहुत जल्द सपनों के एक्सप्रेस-वे की सौगात मिलने वाली है. करीब 9 हजार करोड़ की लागत से कुरुक्षेत्र के गंगहेड़ी गांव (हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे) के पास से शुरू होकर नारनौल तक बने 6 लेन एक्सप्रेस- वे 152-D का निर्माण कार्य अब पूरा हो गया है. अब एक्सप्रेस-वे को चालू करने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के साथ- साथ केन्द्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है. उम्मीद है कि जुलाई माह में प्रदेशवासियों को इस नए हाइवे की सौगात मिल सकती है.

Highway

227 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य ट्रांस हरियाणा ग्रीन फील्ड परियोजना भारतमाला के तहत पूरा हुआ है. इस एक्सप्रेसवे पर विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है. इस एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा जबकि अन्य वाहनों के लिए 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड निर्धारित की गई है.

14 एंट्री व एग्जिट पाॅइंट, वहीं पर देना होगा टोल

इस एक्सप्रेसवे पर कुल 14 एंट्री व एग्जिट प्वाइंट बनाए गए हैं. ये एंट्री व एग्जिट पाॅइंट 7 नेशनल हाईवे व 7 स्टेट हाईवे पर बनाए गए हैं. बीच में कहीं पर भी टोल नाके नही बनाए गए हैं. हाईवे के नीचे सर्विस लेन पर जहां एंट्री-एग्जिट पाॅइंट बनाए हैं वहीं पर टोल टोक्स देना पड़ेगा. इस से वाहन चालकों को परेशानी नहीं होगी और समय भी बचेगा.

ये रहेंगे एंट्री व एग्जिट पाॅइंट

• गंगहेड़ी के पास नेशनल हाईवे हिसार-चंडीगढ़ रोड से स्टार्ट डी पाॅइंट

• थानेसर-पिहोवा रोड स्टेट हाईवे 06

• ढांड-करनाल-पटियाला रोड स्टेट हाईवे 33

• पूंडरी के समीप कैथल-करनाल स्टेट हाईवे 08

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

• असंध-कैथल रोड स्टेट हाईवे 11

• करनाल-असंध-जींद नेशनल हाईवे-709ए

• सफीदो-जींद रोड स्टेट हाईवे 16

• जींद-गोहाना ग्रीन फील्ड नेशनल हाईवे

• जींद-रोहतक नेशनल हाईवे जुलाना के समीप

• गोहाना-महम रोड रोड स्टेट हाईवे 16

• रोहतक-हिसार नेशनल हाईवे 9

• रोहतक-भिवानी नेशनल हाईवे 709

• समसपुर-चरखीदादरी नेशनल हाईवे 334 बी

• अटेली-महेंद्रगढ़ स्टेट हाईवे

इन जिलों को मिलेगा फायदा

152-D एक्सप्रेस-वे के शुरू होने पर दक्षिण हरियाणा के जिलों नारनौल, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी के लोगों का चंडीगढ़ तक का सफर बेहद सुहावना हो जाएगा. इसी तरह से अम्बाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, आदि जिलों के लोगों के लिए दक्षिण हरियाणा के जिलों में आवागमन बेहद आसान और कम समय में तय होगा. इस नेशनल हाईवे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह हाईवे प्रदेश के किसी भी शहर को टच नहीं करेगा.

1033 पर कॉल करने पर मिलेगी मदद

सुरक्षा की दृष्टि से इस एक्सप्रेसवे पर विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. हाइवे पर प्रत्येक एक किलोमीटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. किसी भी दुर्घटना की सूरत में तुरंत रिस्पांस मिलेगा. हाइवे पर 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा रहेगी. सफर के दौरान किसी प्रकार की असुविधा होने पर 1033 पर फोन करके मदद ली जा सकती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.