रेलवे के 80 हजार कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रमोशन होगा आसान और बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली | रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है. रेल मंत्री ने रेलवे के सुपरवाइज़र ग्रेड यानि ग्रेड 7 के अंतर्गत आने वाले रेलवे के 80 हज़ार कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने बताया कि रेलवे के मौजूदा सिस्टम से इन कर्मचारियों का प्रमोशन नहीं हो पाता था या फिर इसके लिए उन्हें काफी मुश्किलें झेलनी पड़ती थी.

rail mantri

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान ढूंढ लिया गया है. उन्होंने कहा कि 80 हजार कर्मचारियों का कैडर रेलवे की रीढ़ की हड्डी है. इनमें स्टैगनेशन की समस्या बनी हुई थी यानि उनको प्रमोशन नहीं मिल पाता था लेकिन अब इस समस्या का समाधान कर दिया गया है. सुपरवाइजर ग्रेड को अब प्रमोट करने का नया तरीका निकाला गया है.

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अब लेवल 6 के कर्मचारी लेवल 7 और 8 तक पहुंच सकेंगे जबकि कुछ लेवल 9 तक भी पहुंच सकेंगे यानि ग्रुप A के अधिकारियों के समकक्ष तक पहुंच सकेंगे. उन्होंने बताया कि रेलवे कर्मचारियों के भीतर प्रमोशन न होने की वजह से तनाव बना रहता है और इसका सीधा असर उनके कामकाज पर भी देखा जा रहा था.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- जेवर एयरपोर्ट के बीच बनेगी अंडरग्राउंड टनल, सफर होगा सिग्नल फ्री

कर्मचारी को होगा फायदा

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सुपरवाइज़र ग्रेड लेवल 6 में आते हैं. इनमें स्टेशन मास्टर, जूनियर इंजीनियर, पाथ वे इन्स्पेक्टर आदि शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इस नए फैसले से हरेक कर्मचारी को प्रत्येक महीने ढाई से 4 हजार रुपए का फायदा मिलेगा. कुछ खर्चों में कटौती हुई है और उनकी जगह इस फायदे को शामिल किया गया है. इससे रेलवे पर आर्थिक रूप से किसी तरह का आर्थिक भार नहीं पड़ेगा.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इसमें कोई एलिजिबिलिटी आदि चेक नहीं की जानी है बल्कि सभी 80 हजार कर्मचारियों को इसका फायदा ही फायदा पहुंचेगा. सभी कर्मचारियों के लिए ये बहुत बड़ा मॉरल बूस्टर है. उन्होंने बताया कि इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.