CBSE: बड़ी खुशखबरी, थ्योरी व प्रैक्टिकल दोनों में पास होने के लिए सिर्फ चाहिए 33 फीसदी अंक

नई दिल्ली, CBSE Board | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड के 12 वीं के छात्रों को सैद्धांतिक और प्रायोगिक परीक्षा दोनों को ही अब अलग -अलग पास करना आवश्यक होगा. सैद्धांतिक परीक्षा (Theory Exam) में छात्रों को अब कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे. साथ ही साथ दूसरी ओर, प्रायोगिक परीक्षा (Practical Exam) को भी अलग से पास करने के लिए 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक हो गया है.

हालांकि, 10 वीं में इस बार भी सैद्धांतिक और आंतरिक मूल्यांकन दोनो को जोड़कर ही उत्तीर्णता रखी गयी है. अर्थात, छात्रों को सैद्धांतिक और आंतरिक मूल्यांकन कुल मिलाकर 33 फीसदी अंक लाने होंगे, तभी वह उस कक्षा की परिक्षा की पास कर सकते हैं, अन्यथा वे पास नहीं होगें और दोबारा से उसी कक्षा की परिक्षा देनी होंगी.

CBSE

 

10 वीं कक्षा पास करने के लिए कुल 26 अंक होंगे आवशक

सीबीएसई द्वारा मुख्य रूप से यह जानकारी दी गई है कि 12वीं में प्रायोगिक विषय में 70 अंक का सैद्धांतिक (Theory Exam) और 30 अंक की प्रायोगिक परीक्षा (Practical Exam) होती है. एक तरफ़, बिना प्रायोगिक विषय में 80 अंक की सैद्धांतिक और 20 अंक की प्रायोगिक परीक्षा ली जाती है. अब बोर्ड के द्वारा 10वीं के सभी विषय में आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) 20 अंकों का कर दिया गया है.

अर्थात 10वीं में सैद्धांतिक परीक्षा 80 अंक की होंगी और आंतरिक मूल्यांकन 20 अंकों का होगा. अब नए नियमों के साथ दसवीं कक्षा में 100 अंक में से 33 फीसदी पास के लिए अवश्य चहिए. साथ ही साथ 12वीं मे प्रायोगिक विषय में 70 में 33 फीसदी मतलब 23 अंक और बिना प्रायोगिक विषय में 80 में 33 फीसदी अर्थात 26 अंक पास होने के लिए अवश्य ही चाहिए होगें.

 

ऑनलाइन क्लास से होगा, इस बार आंतरिक मूल्यांकन 

कोरोना काल यानी महामारी फैलने के कारण इस वर्ष छात्र स्कूल नहीं आए हैं और स्कूल की सारी गतिविधियां ऑनलाइन ही की गई है. ऐसे में महामारी के चलते इस बार ऑनलाइन क्लास और उसकी गतिविधियों के आधार पर ही बच्चो का आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा. इस बार आंतरिक मूल्यांकन में ऑनलाइन क्लास के एटेंडेंस को भी शामिल किया गया है. इसके अतिरिकत प्रोजेक्ट वर्क को भी शामिल किया जा सकता है.

 

बोर्ड ने छात्रों से सांझा की आवश्यक जानकारी

10वीं में 74 और 12वीं में 119 विषयों की परीक्षा इस वर्ष हो सकती है. इस वर्ष जल्द ही बोर्ड के फैसले के आधार पर 10वीं मे 74 विषयों की परीक्षा आयजित करवाई जा सकती है और 12वीं कक्षा में 119 विषयों की परीक्षा ली जा सकती हैं. सीबीएसई बोर्ड द्वारा सभी विषयों के अंक की जानकारी छात्रों तक पहुंचा दी गई है. विषय कोड के साथ- साथ विषय का नाम, थ्योरी परीक्षा के कुल अंक, प्रैक्टिकल एग्जाम के अंक, प्रोजेक्ट के अंक, आंतरिक मूल्यांकन आदि की जानकारी छात्रों को दे दी गई है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts