हवाई यात्रियों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, अब सस्ता होगा फ्लाइट से सफर करना

नई दिल्ली | केंद्र सरकार की तरफ से हवाई यात्रियों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है. बता दें कि सरकार की तरफ से कोरोनावायरस महामारी के दौरान 2020 में घरेलू वाहनों पर विमान किराया कैंप लगाया गया था. अब सरकार ने इसे हटाने का फैसला लिया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने टिकट की कीमतों पर प्रतिबंध हटाने के संबंध में जानकारी दी और बताया कि 31 अगस्त तक विमान किराया कैप हटा दिया जाएगा.  साथ ही उन्होंने बताया कि डेली मांग और एटीएफ प्राइस विश्लेषण के बाद विमान किराया कैप को हटाने का फैसला लिया गया है.

Runvey Airport

सरकार ने दी एयरलाइंस कंपनियों को बड़ी राहत

एयर कैप हटने से एयरलाइंस कंपनियों को बड़ी राहत मिलने वाली है. अब वह अपने हिसाब से फ्लाइट का किराया तय कर पाएंगी. नई एयरलाइंस कंपनी अकाशा ने पहले ही सस्ते दामों पर टिकट को बेचकर इंडिगो, गो फर्स्ट, समेत तमाम एयरलाइन कंपनियों का कंपटीशन बढ़ा दिया है. कोरोंना महामारी की वजह से सरकार ने एयरलाइनो पर एक किराया कैप सिस्टम एयरकैप लागू किया था. इसके तहत सरकार हर 15 दिनों के अंतराल पर एयरलाइनो के न्यूनतम और अधिकतम किराए का एक बैंड निर्धारित करती थी. सभी एयरलाइन इस बैंड के ऊपर या नीचे अपना किराया नहीं रख सकते थे.

यह भी पढ़े -  CBSE ने जारी किया कक्षा 10वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम, इन तरीकों से चेक करें अपने नंबर

अब सस्ता होगा हवाई सफर  

अब इस कैप को हटाए जाने के बाद एयरलाइंस कंपनियां किराए को अपने अनुसार कम ज्यादा कर सकती है. कोरोना महामारी के दौरान लगभग सभी सेक्टर की हालत काफी खस्ता हो गई थी, खासकर रेलवे और एविएशन सेक्टर को बड़ा नुकसान हुआ. इसी माहमारी में विदेशी विमान से लेकर डोमेस्टिक फ्लाइट बंद हुई, जिस वजह से देश का एविएशन सेक्टर लगभग तबाह हो गया था. अब धीरे-धीरे यह क्षेत्र रिकवरी करने लगा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.