राजस्थान- दिल्ली के बीच चलने वाली 2 ट्रेनों के रूट में बदलाव, हरियाणा के इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

नई दिल्ली | रेलयात्रियों (Indian Railways) के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि राजस्थान- दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार ने बताया कि जयपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 2 व 3 पर एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य के चलते जोधपुर- दिल्ली- जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 29 नवंबर यानि आज से अगले डेढ़ महीने तक रूट डायवर्ट से संचालित होगी.

Train Railways

ये रहेगा नया रूट

उपरोक्त कार्य के चलते ट्रेन नंबर 22996/ 95 जोधपुर- दिल्ली- जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 नवंबर से 13 जनवरी 2025 तक परिवर्तित मार्ग फुलेरा- रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित की जाएगी. इस अवधि में ट्रेन जयपुर, दौसा, बांदीकुई व अलवर स्टेशन से नहीं गुजरेगी. ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा- रींगस- रेवाड़ी होते हुए दिल्ली का सफर तय करेगी. साथ ही मार्ग के रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना और नारनौल रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब तेज गर्मी और लू चलने की बनेगी स्थिति, इन जिलों में 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान

बाड़मेर- दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन का नया रूट

एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य के चलते ट्रेन नंबर 20487, बाड़मेर- दिल्ली सुपरफास्ट 2 दिसंबर से 9 जनवरी 2025 तक परिवर्तित मार्ग फुलेरा- रींगस- रेवाड़ी होकर संचालित होगी. साथ ही, परिवर्तित मार्ग में ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना व नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी.

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 20488, दिल्ली- बाड़मेर सुपरफास्ट 29 नवंबर से 10 जनवरी 2025 तक परिवर्तित मार्ग रींगस- फुलेरा होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.