हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

चंडीगढ़ | आज 20 अप्रैल है. आज से ही हरियाणा में साढ़े 5 हजार पुलिस कर्मचारियों की भर्ती के लिए पीएमटी परीक्षा शुरू होने जा रही है. पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए 3.24 लाख आवेदन किए गए हैं. सोमवार यानि आज से पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शारीरिक मापदंड परीक्षा (पीएमटी) की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. परीक्षा में अभ्यर्थियों में भर्ती के नियमों को लेकर कुछ संशय बना हुआ है.

HSSC Panchkula

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने गूगल फार्म के जरिए अभ्यर्थियों से सवाल पूछे हैं, जिनमें से कुछ चुनिंदा सवालों के जवाब दिए गए हैं.

PMT में गर्भवती महिला को नहीं मिलेगी कोई छूट

आयोग के चेयरमैन ने बताया कि पुलिस की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी और तकनीक आधारित रहेगी. सिरसा की सुनीता व लक्ष्मी, भिवानी की मालती देवी, कुरुक्षेत्र की काजल, महेंद्रगढ़ की पिंकी और जींद की मीना के एक सवाल का जवाब देते हुए साफ किया गया कि शारीरिक मापदंड परीक्षा (PMT)  में किसी भी गर्भवती महिला को कोई छूट नहीं मिलेगी.

हिसार के सुनील, बोलन (हिसार) की दिक्षा, कापड़ो के प्रवीण, महेंद्रगढ़ के रविंद्र और बहादुरगढ़ के प्रदीप ने सवाल पूछा कि क्या दौड़ के समय स्टॉप वॉच उपलब्ध कराई जाएगी.

सिख कर्मचारियों के लिए विशेष व्यवस्था

इसके जवाब में हिम्मत सिंह ने कहा कि पीएसटी के दौरान समय रिकार्ड आरएफआइडी आधारित प्रणाली से होगा जोकि जर्मन मशीनों से किया जाएगा. अलग से स्टाप वाच नहीं दी जाएगी. सिख समुदाय के अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष व्यवस्था होगी. उनके मापन के लिए धार्मिक मर्यादाओं के अनुरूप अलग व्यवस्था बनाई गई है और सिख कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है.

लम्बाई, वजन और छाती के मापन से अगर कोई अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं होगा तो वह अपील काउंटर पर आवेदन कर फिर से माप करा सकता है. किसी भी अभ्यर्थी को एनर्जी बूस्टर का सेवन नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 48 घंटे के भीतर होगा शिकायतों का निपटारा, सिटीजन हेल्पडेस्क पर 2 तरीके से कर सकेंगे संपर्क

तत्काल कर पाएंगे शिकायत

नरवाना के दर्शन और रेवाड़ी के हरिपाल ने पूछा कि यदि कोई तकनीकी गड़बड़ी हुई तो क्या होगा. इसका जवाब देते हुए चेयरमैन ने कहा कि सभी केंद्रों पर पूरी तकनीकी व्यवस्था होंगी. किसी भी समस्या के लिए उसी वक्त शिकायत समिति उपलब्ध रहेगी, जिसके पास अभ्यर्थी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है. रोहतक की प्रीति व नितेश, भिवानी के राहुल तंवर व कपिल, नरवाना के मनकीत, काला के अंकित और हांसी के मनु ने पीएमटी- पीएसटी के लिए ऊंचाई के माप के बारे में आयोग से स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया.

आयोग नें बताया कि इस बारे में विस्तृत दिशा निर्देश अलग से जारी हो चुके हैं. इसके बावजूद, पुरुष कांस्टेबल के लिए ऊंचाई 170 सेंटीमीटर (आरक्षित 168) और छाती 83 से 87 सेंटीमीटर का प्रविधान है.

पहले होगा PMT फिर होगा PST

रेवाड़ी की प्रियांशु यादव नूंह के लक्षित व ओमप्रकाश, सोनीपत की एकता, कैथल के विशाल और चुलियाना के अक्षत ने कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन से पूछा कि क्या पीएमटी और पीएसटी एक साथ होंगे. अगर नहीं तो इनके बीच में कितने समय का डिफ्रेंस होगा. क्या 85 दिनों में पूरी प्रक्रिया हो जाएगी.

इस सवाल के जवाब में बताया गया कि फिलहाल पीएमटी का नोटिस जारी किया जा चुका है. इसके बाद पीएसटी होगा, जिसकी विस्तृत समय सारणी अलग से जारी होगी. पीएमटी- पीएसटी के दौरान एडमिट कार्ड और एक फोटो पहचान पत्र साथ लाने होंगे. इन दस्तावेजों के बिना एंट्री नहीं होगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.