नई दिल्ली, Bank Holidays | रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा मई महीने में बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी गई है. देश में कई वजहों से अलग- अलग जगहों पर 6 दिन और 2 शनिवार तथा 4 रविवार मिलाकर मई महीने में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. इस महीने की शुरुआत ही छुट्टी के साथ हो रही है.

मई महीने की पूरी लिस्ट
| तारीख | बंद रहने का कारण, कहां बंद रहेंगे |
| 1 मई | महाराष्ट्र दिवस/मई दिवस बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और त्रिवेंद्रम |
| 2 मई | नगर निगम चुनाव, शिमला |
| 5 मई | बुद्ध पूर्णिमा, अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, मुंबई, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर |
| 7 मई | रविवार, सभी जगह |
| 9 मई | रवींद्रनाथ टैगोर जयंती, कोलकाता |
| 13 मई | दूसरा शनिवार, सभी जगह |
| 14 मई | रविवार, सभी जगह |
| 16 मई | स्टेट डे, गंगटोक |
| 20 मई | चौथा शनिवार, सभी जगह |
| 21 मई | रविवार, सभी जगह |
| 22 मई | महाराणा प्रताप जयंती, शिमला |
| 28 मई | रविवार, सभी जगह |