त्यौहारी सीजन पर महंगाई का जोरदार झटका, अब बढ़ेगी CNG गैस की कीमते

नई दिल्ली | महंगाई की चौतरफा मार झेल रहे आमजन को गैस कीमतों में वृद्धि के रूप में एक और जोरदार झटका लगने वाला है. बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा प्राकृतिक गैस की कीमतों में रिकार्ड वृद्धि के बाद CNG के दामों में 8-12 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है. बाजार विश्लेषकों ने इसके अलावा घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाली पाइप गैस PNG के भाव भी 6 रुपए प्रति यूनिट बढ़ने की संभावना व्यक्त की है.

cng kit patna

बता दें कि पिछले हफ्ते ही मोदी सरकार ने पुराने क्षेत्रों से मिलने वाली एपीएम गैस की कीमतों को 6.1 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 8.57 अमेरिकी डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट कर दिया है. कठिन क्षेत्रों से उत्पादित गैस की दरों को 9.92 अमेरिकी डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़ाकर 12.46 अमेरिकी डॉलर किया गया है.

महंगी हो जाएगी गैस

एपीएम गैस का देश के कुल गैस उत्पादन का दो तिहाई हिस्सा है. इस गैस को खाना पकाने के लिए घरेलू रसोई में इस्तेमाल जबकि आटोमोबाइल के लिए CNG में बदला जाता है. कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि सिर्फ एक साल में ही एपीएम गैस के दाम लगभग 5 गुणा तक बढ़ गए हैं.

ऐसे में इसमें होने वाली प्रत्येक अमरीकी डालर प्रति एमएमबीटीयू मूल्य वृद्धि के लिए, सिटी गैस वितरण (सीजीडी) संस्थाओं को CNG की कीमत में 4.7 से 4.9 रुपये प्रति किलोग्राम तक इजाफा करने की जरूरत है. 2.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू मूल्य वृद्धि और हाल ही में रुपये की कमजोरी को देखते हुए सीजीडी में तत्काल CNG मूल्य में 12-14 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की आवश्यकता होगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

दिल्ली में क्या होंगे दाम

ICICI सिक्योरिटीज ने बताया कि पाइप्ड कुकिंग गैस पीएनजी की ऊंची इनपुट लागतों के प्रभाव को सीमित करने के लिए सीएनजी की कीमतों में 6.2 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर और 9 से 12.5 रुपये प्रति किलोग्राम तक इजाफा करने की जरूरत होगी. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी और पीएनजी की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को सीएनजी की कीमत 8 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाने की जरूरत होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.