नई दिल्ली | साल 2026 में जून का महीना शुरू होते ही आम लोगों की जेब से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक कई बदलाव दस्तक देने वाले हैं. हर बार की तरह इस बार भी महीने की पहली तारीख कुछ नए नियम और नई चुनौतियां लेकर आई है. हालांकि, इससे किसी को राहत मिलने की उम्मीद है तो किसी के खर्च बढ़ सकते हैं. बता दें कि बैंकिंग, UPI, गैस सिलेंडर, PF और रेलवे से जुड़े बदलाव देश के करोड़ों लोगों की जिंदगी को प्रभावित करेंगे.

तो आज के आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे, जिससे आपको यह पता चल जाएगा की इस महीने किन- किन चीजों में बदलाव हुआ है और इसका आपकी जेब पर क्या असर होने वाला है. आईए जानते हैं…
1 जून से हुए यह बदलाव
- इस महीने सबसे बड़ा बदलाव डिजिटल भुगतान करने वालों के लिए है. दरअसल, अब UPI के जरिए पैसे भेजते समय सामने वाले व्यक्ति का वही नाम दिखाई देगा जो उसके बैंक खाते में दर्ज है. अब तक कई बार लोग मोबाइल नंबर या QR कोड देखकर भुगतान कर देते थे और बाद में पता चलता था कि पैसा गलत खाते में चला गया. नए नियम के लागू होने के बाद ऑनलाइन ठगी और फर्जी खातों के जरिए होने वाले फ्रॉड पर काफी हद तक रोक लगने की उम्मीद है. इससे डिजिटल लेनदेन पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा. इस बदलाव से साइबर फ्रॉड जैसे क्राइम काफी हद तक घट जाएगी और आप सेफ तरीके से घर बैठे किसी भी पल अपने लोगों को सुरक्षित तरीके से पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे.
- ATM इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कई बैंक ATM से जुड़ी सेवाओं पर शुल्क बढ़ाने की तैयारी में हैं. फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट खत्म होने के बाद कैश निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट लेने पर पहले से ज्यादा शुल्क देना पड़ सकता है. ऐसे में बार- बार ATM का इस्तेमाल करने वाले लोगों के मासिक खर्च में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. जिसका सीधा असर आम इंसान की जेब पर पड़ने वाला है इससे महंगाई में लोगों को राहत नहीं मिल पाएगी.
- जून की पहली तारीख का इंतजार गैस सिलेंडर उपभोक्ता भी कर रहे हैं. आमतौर पर महीने की पहली तारीख को घरेलू कार्यों में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर जैसे कनेक्शंस से जुड़ी खबरें सामने आती है. कभी यह महंगी होती है… तो कभी सरकार सब्सिडी देकर लोगों को राहत भी पहुंचती है. ठीक ऐसा ही आज के दिन भी हुआ है. दरअसल, तेल कंपनियां घरेलू LPG, कमर्शियल सिलेंडर, CNG और PNG की नई कीमतें जारी करेंगी. यदि कीमतों में बढ़ोतरी होती है तो इसका सीधा असर घर की रसोई से लेकर छोटे कारोबार तक पर दिखाई देगा. होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट का खर्च बढ़ने पर खाने- पीने की चीजों की कीमतों में भी असर देखने को मिल सकता है. देखा जाए तो महंगाई पहले से ही लोगों की चिंता बढ़ा रही है ऐसे में गैस की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव परिवारों के मंथली बजट को इफेक्ट कर सकता है.
- स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां भी कई राज्यों में खत्म होने वाली हैं. जून में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ अभिभावकों पर किताबों, यूनिफॉर्म, फीस और परिवहन का एक्सट्रा बोझ बढ़ सकता है. ऐसे समय में यदि गैस, बैंकिंग या अन्य सेवाओं का खर्च बढ़ता है तो घरेलू बजट पर दबाव और ज्यादा महसूस हो सकता है.
- कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर भी सामने आ रही है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द PF निकासी को और आसान बना सकता है. प्रस्तावित व्यवस्था के तहत कर्मचारी UPI के माध्यम से सीधे अपने खाते में PF की राशि प्राप्त कर सकेंगे. यदि यह सुविधा शुरू होती है तो लंबी प्रक्रिया और इंतजार की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी. ऐसा होने पर लाखों कर्मचारियों को जरूरत पड़ने पर अपना पैसा जल्दी मिलने का रास्ता खुल सकता है.
सफर से पहले जान लें यह बातें
अब बात करते हैं रेल यात्रियों कि तो उन्हीं फिलहाल कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, रेलवे द्वारा ट्रैक अपग्रेडेशन और मेंटेनेंस कार्य के चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है. गर्मी की छुट्टियों और स्कूल- कॉलेजों के नए सत्र के बीच यात्रा करने वाले लोगों को पहले से योजना बनाकर चलना होगा. बता दें कि इंडियन रेलवे ने यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी है. साथ ही, अपील की है कि किसी भी तरह वेकेशन प्लान करने से पहले एक बार इंडियन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित ट्रेन के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल कर लें. उसके बाद ही, अपने सफर को तय करें ताकि आपको किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.
सब्जी के दामों में बदलाव
जून एक ऐसा महीना होता है जब भारत में मौसम परिवर्तनशील बना रहता है. कभी तेज धूप लोगों के तन को जलाती है तो कहीं भारी बारिश से सड़के नदियों में तब्दील हो जाती है. मौसम विभाग के अनुसार विभिन्न स्थानों पर वेदर चेंज होने की संभावना है. ऐसे में सब्जियों और फलों के दाम तेजी से बढ़ेंगे जिसका असर सीधे आम जनता की जेब पर दिखाई देगा.