सतीश कौशिक मौत मामले में फॉर्म हाउस मालिक की पत्नी का चौंकाने वाला खुलासा, 15 करोड़ से जुड़ा है पूरा खेल

नई दिल्ली | अपने हंसमुख किरदार की वजह से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर एवं निदेशक सतीश कौशिक हत्या मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल, एक महिला ने दिल्ली पुलिस को शिकायत देकर दावा किया है कि उसके पति ने सतीश कौशिक की हत्या की है और यह सारा खेल 15 करोड़ रुपए की देनदारी को लेकर रचा गया है. महिला ने अपने आप को फॉर्म हाउस के मालिक विकास मालू की पत्नी सानवी मालू बताया है.

Satish Kaushik

सानवी मालू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि सतीश कौशिक और उसके पति के बीच 15 करोड़ रुपए की देनदारी का मामला है. सतीश पैसे वापस करने के लिए दबाव बना रहा था लेकिन उसके पति के पास देने के लिए पैसे नहीं थे. इसको लेकर दोनों में विवाद चल रहा था.

सानवी ने दावा करते हुए कहा है कि पैसे लेने को लेकर पिछले साल सतीश दुबई आया था और इस दौरान घर के ड्राइंग रूम में पैसों को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी. यह सब बातें उन्होंने अपने कानों से सुनी थी. हालांकि, महिला सानवी मालू के दावों में कितनी सच्चाई है, इस पर अभी कुछ कहना मुश्किल है. दिल्ली पुलिस महिला से जल्द पुछताछ कर सकती हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, 97 संपत्तियां ध्वस्त; 137 पर लगी सील

वहीं, साऊथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के एडिशनल राजीव कुमार ने शनिवार रात स्पष्ट किया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी तरह की कोई लू फॉल्स नहीं आया हैं और न ही परिजनों की ओर से कोई संदेह जताया गया है. बता दें कि सानवी मालू जिस फॉर्म हाउस के मालिक की खुद को पत्नी बता रही हैं, इसी जगह पर होली की पार्टी हुई थी और एक्टर सतीश कौशिक भी इस पार्टी में शामिल हुए थे. दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच में इस फॉर्म हाउस से कुछ संदिग्ध दवाएं भी बरामद की है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.