हवाई यात्रियों के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान, अब सस्ते में कर पाएंगे फ्लाइट से सफर

नई दिल्ली | हवाई जहाज से सफर करने वाले यात्रियों को सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है. बता दें कि कल से देश में विमान ईंधन यानी एटीएफ (Aviation Turbine Fuel) की कीमतों में 12% की कटौती की गई है. बता दें कि यह एटीएफ में अब तक की सबसे बड़ी कटौती है. ऐसे में अब यह उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में हवाई जहाज का सफर सस्ता होने वाला है. अब जल्द ही एयरलाइंस कंपनियां भी किराए में कमी को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है.

Go First Aeroplane

जल्द एयरलाइंस कंपनियां करेंगी बड़ा ऐलान

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है, जिस वजह से सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है. इसके बाद सरकार के वित्त मंत्रालय ने इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन करने वाली डोमेस्टिक एयरलाइंस को तेल मार्केटिंग कंपनियों से विमान ईंधन यानी एटीएफ की खरीद पर 11% बेसिक एक्सरसाइज ड्यूटी से भी राहत दी थी. दिल्ली में एटीएफ की कीमत में 16,232.36 रूपये प्रति किलोमीटर या 11.75% की भारी कटौती की गई है. इसकी कीमत 121,915.57 रूपये प्रति किलोमीटर हो गई है.

यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

अब हवाई जहाज में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने वाली है,अब उनका सफर पहले की तुलना में सस्ता होने वाला है. सभी एयरलाइंस कंपनियां किराए में कटौती पर विचार कर रही है. इससे पहले 16 जुलाई को 3,084.94 रूपये प्रति किलोमीटर (2.2%) की कमी की गई थी. इसी बीच कमर्शियल गैस सिलेंडर भी सस्ता हुआ है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.