करणी सेना प्रमुख सुरजपाल अम्मू के बड़े बेटे की फंदे से लटकी मिली लाश

नई दिल्ली । हरियाणा के भाजपा नेता एवं करणी सेना प्रमुख सुरजपाल अम्मू के बड़े बेटे 32 वर्षीय अनिरुद्ध राघव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. अनिरुद्ध राघव अपनी बीवी के साथ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहते थे. वे दो महीने पहले ही गाजियाबाद फ्लैट में शिफ्ट हुए थे. वे गाजियाबाद जिले में भाजपा युवा मोर्चा में सक्रिय थे. वहीं घटना की सूचना मिलते ही सुरजपाल अम्मू अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के लिए रवाना हुए.

suraj pal ammu

कविनगर थाना क्षेत्र की गोल्फ लिंक्स सोसायटी के फ्लैट में अनिरुद्ध का शव फंदे से लटका मिला था. घटना मंगलवार देर रात की बताई जाती है. फिलहाल अभी तक अनिरुद्ध की मौत की वजह का पता नहीं लगा है. अनिरुद्ध का सहारनपुर में कंस्ट्रक्शन का काम था . जबकि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके पिता गुरुग्राम के सुशांतलोक में रहते थे. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच चल रही है. अनिरुद्ध ने लंदन से पढ़ाई की थी तथा वे लेक्चरर भी रह चुके हैं.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

देर रात मिली मौत की सूचना

वहीं करणी सेना बिजनौर के अध्यक्ष शेखर ने बताया कि रात को अचानक डेढ़ बजे अनिरुद्ध की मौत की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे. इससे पहले रात 12 बजे उनकी अनिरुद्ध से बात हुई थी. कमरें में अनिरुद्ध का शव पड़ा था. उनका आधा शरीर बेड से नीचे लटका हुआ था. वहीं उनकी पत्नी ने कहा कि यह सब क्या और कैसे हुआ . उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. अचानक हुए इस घटनाक्रम से उनकी पत्नी गहरे सदमे में हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.