रात को शराब के नशे में दी केजरीवाल को मारने की धमकी, सुबह हरियाणा से गिरफ्तार

नई दिल्ली ।  शराब  के नशे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की झुठी काल करने वाले आरोपित युवक पप्पू को संसद मार्ग थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. संसद मार्ग इलाके से सोमवार रात 11 बजे आरोपित ने फोन कर कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मारने के लिए उसे हथियार व गोला बारूद उपलब्ध कराया गया है. इस फोन काल के बाद पुलिस भी सकते में आ गई.

KEJRIWAL DEATH WARNING

पूरी घटना के मुताबिक नई दिल्ली डीएसपी ईश सिंघल के अनुसार काल मिलते ही पुलिस ने सबसे पहले मोबाइल नंबर का पता लगाया. मोबाइल नंबर पप्पू के नाम से पहाड़गंज के एक पत्ते पर रजिस्टर था. जब उस पत्ते पर छापेमारी की गई तो पता चला कि पप्पू तो कई साल पहले यहां से जा चुका था. इसके बाद पुलिस की परेशानी ओर बढ़ गई. मोबाइल की लोकेशन के आधार पर रात भर सर्च अभियान चलाने पर अगली सुबह उसे ओखला से गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

बताया जाता है कि पप्पू आदतन शराबी व ड्रग एडिक्ट है. फिलहाल वह अपनी बहन के साथ हरियाणा के फरीदाबाद में रह रहा था. आरोपित युवक ने बताया कि शराब पीने का आदी है तथा उसने शराब के नशे में ही मुख्यमंत्री को मारने की काल कर दी थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.