देशभर में सुर्खियां बटोर रहा नया ग्रेच्युटी कानून, अब 1 साल की नौकरी पर भी मिलेगी मोटी धनराशि

नई दिल्ली | केंद्र की मोदी सरकार ने 4 नए श्रम (ग्रेच्युटी) कानूनों को लागू कर दिया है जो देशभर में चर्चा बटोर रहे हैं. ये नए कानून 29 पुराने श्रम कानूनों की जगह लेंगे. करीब 5 साल पहले ये लेबर कोड बनाए गए थे.

500 Rupee Notes Rupay

कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

नए कानूनों में हर कर्मी को नियुक्ति पत्र देना, न्‍यूनतम वेतन में कुशल और अकुशल का भेदभाव खत्‍म करना, सोशल सिक्‍योरिटी, गिग वर्कर्स का इंश्‍योरेंस, म‍हिलाओं को नाइट शिफ्ट, कैब और सुरक्षा, ओवरटाइम पर दोगुने वेतन जैसे कई ऐसे सुधार शामिल हैं, जो करोड़ों कर्मचारियों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होंगे. इन्‍हीं सुधारों में से एक नियम ग्रेच्‍युटी को लेकर भी है.

1 साल की नौकरी पर ग्रेच्युटी

ग्रेच्युटी के नए नियम खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. जिसके तहत अब 1 साल तक किसी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को भी ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा, जबकि पहले यह समय- सीमा 5 साल थी. अब कोई कर्मचारी, जिसने किसी कंपनी में 1 साल तक लगाकर नौकरी की हैं, तो वह ग्रेच्युटी का हकदार होगा.

ग्रेच्युटी का फॉर्मूला

टोटल ग्रेच्युटी= (अंतिम बेसिक मंथली सैलरी ) x (15/26) x (नौकरी के वर्ष)

उदाहरणस्वरूप यदि आपने नवंबर 2020 में नौकरी ज्वाइन की थी और नवंबर 2025 में रिजाइन दिया. आपकी अंतिम सैलरी 1 लाख रुपए थी, जिसमें बेसिक सैलरी 50 हजार रुपए थी. ऐसे में आपकी ग्रेच्युटी होगी: 50,000 x (15/26) x 5= 1,44,230 रुपये

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

अब आपके मन में सवाल उठता है कि इस फॉर्मूले में 26 नंबर कहां से आया तो आपको बता दें कि साल के 11 महीने में 30 या 31 दिन होते हैं, जबकि फरवरी में 28 या 29 दिन होते हैं. लेबर कोड के अनुसार, कम से कम 4 साप्‍ताहिक छुट्टियों को घटाया जाए तो ये 26 होता है. फॉर्मूले में 26 यहीं से आया.

अब मान लीजिए कि किसी ने आज की तारीख में यानि नवंबर 2025 में 70 हजार रुपये बेसिक सैलरी वाली नौकरी ज्‍वाइन की है और एक साल बाद वो नवंबर 2026 में रिजाइन कर देता है, तो उसे उस समय ग्रेच्‍युटी मिलेगी: 70,000x (15/26) x 1= 40,385 रुपये.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.