दिल्ली के लोगों को जल्द मिलेगी 2 नए फ्लाईओवर की सौगात, कई इलाकों से खत्म होगा ट्रैफिक जाम का झंझट

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) से निजात दिलाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली के 2 मशहूर इलाकों आनंद विहार और पंजाबी बाग में निर्माणाधीन फ्लाईओवर बनकर तैयार हो चुके हैं. हालांकि, दोनों फ्लाईओवर उद्घाटन के इंतजार में हैं.

flyover bridge pul highway

पंजाबी बाग फ्लाईओवर बनकर तैयार

1054 मीटर लंबा पंजाबी बाग फ्लाईओवर बनकर तैयार हो चुका है. इस फ्लाईओवर के शुरू होने से रोहिणी, पीतमपुरा और शालीमार बाग से रिंग रोड के रास्ते से वेस्ट दिल्ली आवाजाही या नार्थ से वेस्ट दिल्ली आवाजाही करने वालों का सफर बेहद आसान हो जाएगा. इस फ्लाईओवर की शुरुआत से धौला कुआं से आजादपुर मंडी तक जाने वाले रिंग रोड का लगभग 17 किलोमीटर हिस्सा सिग्नल फ्री हो जाएगा.

352 करोड़ रूपए हुए खर्च

1054 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर के निर्माण पर 352 करोड़ रूपए से ज्यादा की धनराशि खर्च हुई है. सितंबर 2022 में इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन वन विभाग की तरफ से क्लीयरेंस नहीं मिलने के चलते इसके निर्माण में देरी होती चली गई. दरअसल, इस फ्लाईओवर के बनने में देरी की वजह रास्ते में आने वाले पेड़ थे, जिन्हें वन विभाग ने हटाने की अनुमति नहीं दी थी. अब इन पेड़ों को हटाएं बिना ही फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा किया गया है. पीडब्ल्यूडी विभाग ने अपने निरीक्षण में स्पष्ट किया था कि फ्लाईओवर पर वाहनों के संचालन में पेड़ बाधा नहीं बनेंगे.

आनंद विहार से अप्सरा बार्डर फ्लाईओवर

आनंद विहार बस स्टैंड से लेकर अप्सरा बार्डर गाजीपुर रोड तक लगभग साढ़े 6 किलोमीटर लंबा सिग्नल फ्री फ्लाईओवर गलियारा का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. इस फ्लाईओवर के निर्माण में भी देरी का कारण वन विभाग द्वारा पेड़ काटने का आदेश लंबे इंतजार के बाद जारी करना रहा. इस फ्लाईओवर की लंबाई 1.7 किलोमीटर हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

इस फ्लाईओवर की शुरुआत से आनंद विहार से अप्सरा बार्डर तक के बीच पड़ने वालीं विवेक विहार और सुर्य नगर क्रॉसिंग की दो लालबत्तियां बंद कर दी जाएगी. इसके साथ ही, अप्सरा बार्डर से लेकर NH- 24 तक पड़ने वाले गाजीपुर चौक तक का रास्ता स्ट्रैच सिग्नल फ्री हो जाएगा. इस कॉरिडोर निर्माण से यहां से गुजरने वाले 1 लाख से ज्यादा लोगों का सफर आसान बनेगा.

विधानसभा चुनाव से पहले मिलेगी सौगात

PWD विभाग ने कहा है कि अभी भी इन दोनों फ्लाईओवर में पेड़ों की अड़चन है, लेकिन इनकी वजह से ट्रैफिक के संचालन पर कोई खास रूकावट नहीं आएंगी. आधिकारिक उद्घाटन के लिए परियोजना से जुड़ी फाइलें दिल्ली सरकार को भेजी गई है. दिल्ली में अगले साल जनवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में उम्मीद जताई गई है कि इससे पहले दोनों फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.