खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में आई कमी, खुदरा महंगाई दर में आ सकती है गिरावट

नई दिल्ली | खाने-पीने के सामानों की कीमतें 1 महीने में कम या फिर स्थिर होने से अक्टूबर की खुदरा महंगाई में कमी आ सकती है. बता दें कि महंगाई को कम करने के लिए आरबीआई की तरफ से भी रेपो रेट में बढ़ोतरी की गई. एक सर्वे के अनुसार 14 नवंबर को जारी होने वाले महंगाई के आंकड़े 7 फीसदी से नीचे रह सकते हैं. बता दें कि सितंबर महीने में यह आंकड़ा 7.41% था. इससे अगले महीने आरबीआई रेपो दर को बढ़ाने में भी कमी कर सकता है.

shop dukan

सस्ती हुई खाने- पीने की चीजें

पूरी दुनिया में महंगाई को कम करने के लिए केंद्रीय बैंक रेपो दर को बढ़ा देता है. इसका असर अमेरिका मे भी दिखाई दिया है, जहां अक्टूबर में महंगाई दर 7.77% है, जो सितंबर महीने में 8.20% थी. आटे की कीमतों में थोड़ी तेजी देखने को मिल सकती है. 1 महीने में ज्यादातर सामानों की कीमतें स्थिर ही रही है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- जेवर एयरपोर्ट के बीच बनेगी अंडरग्राउंड टनल, सफर होगा सिग्नल फ्री

जहां चावल की कीमतें 38.06 किलो से घटकर 38.1 रूपये किलो हो गई है. वही चना दाल की कीमतें भी 74 रूपये से घटकर 73.19 रूपये हो गई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.